सीजी भास्कर, रायपुर, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना (PM Janman Awas Yojana Fraud) के तहत हितग्राहियों से पैसे लेने और मकान निर्माण पूरा नहीं करने का मामला सामने आया है। बोड़ला विकासखंड के ग्राम दुलदुला में तीन हितग्राहियों की शिकायत पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि मकान बनाने के नाम पर कुल 2 लाख 40 हजार रुपये लेने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया और राशि भी वापस नहीं की गई।
यह भी पढ़ें : Balodabazar Crime : पत्नी को मारने की नीयत से ईंट से किया हमला, पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निर्देश पर मामले में कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी दो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। प्रशासन के अनुसार, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत हितग्राहियों से धोखाधड़ी के आरोप में अब तक तीन ठेकेदारों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Atha Udyam Yojana Chhattisgarh : ग्रामीण महिलाओं के छोटे कारोबार को मिलेगा बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
तीन हितग्राहियों से लिए पैसे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दुलदुला, ग्राम पंचायत बेंदा के हितग्राही राजिम धुर्वे, उनके बड़े भाई सोनेलाल धुर्वे और पड़ोसी छिरवैया धुर्वे के नाम पर प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुए थे। पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिलने के बाद ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान ने आवास निर्माण का ठेका लिया। इसके बाद दूसरी किस्त की 60 हजार रुपये की राशि भी ठेकेदार को नकद दी गई।
शिकायत के मुताबिक, तीनों हितग्राहियों से 80-80 हजार रुपये, कुल 2 लाख 40 हजार रुपये लिए गए, लेकिन मकान निर्माण पूरा नहीं किया गया। हितग्राहियों ने राशि वापस मांगी, लेकिन रकम नहीं लौटाने का आरोप है। (PM Janman Awas Yojana Fraud) के इस मामले में चिल्फी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Seed Production Farming : छत्तीसगढ़ के किसानों ने बदली खेती की राह, बीज उत्पादन से कमाई में 75% तक का उछाल
पहले दो ठेकेदारों पर कार्रवाई
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर इससे पहले भी दो मामले दर्ज किए गए थे। ग्राम आमानारा के बैसाखू बैगा ने ठेकेदार तुमेश गोड़ के खिलाफ तरेगांव जंगल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, ग्राम राजाढ़ार के देवसिंह की शिकायत पर ठेकेदार कुमार मेरावी के खिलाफ चिल्फी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों मामलों में कुल 7 लाख 49 हजार रुपये की ठगी का आरोप है। संबंधित हितग्राहियों ने आवास निर्माण पूरा नहीं होने और पैसे वापस नहीं मिलने की शिकायत पुलिस से की थी।
यह भी पढ़ें : Balodabazar Crime : सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर चोरी करने वाले गिरोह के नौ आरोपी गिरफ्तार
जरूरतमंद परिवारों को आवास
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विशेष रूप से दूरस्थ वनांचलों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता से काम किया जा रहा है।
योजना के तहत मकान निर्माण के नाम पर हितग्राहियों से धोखाधड़ी करने और उनकी राशि का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। (PM Janman Awas Yojana Fraud) के मामलों में पुलिस ने शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।
यह भी पढ़ें : Raipur Property Tax Rebate 2026 : 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, मिलेगी 4% की छूट



