CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur Murder Case : पहाड़ी कोरवा युवक की हत्या, पिता-पुत्र ने पत्थर से किया हमला

Jashpur Murder Case : पहाड़ी कोरवा युवक की हत्या, पिता-पुत्र ने पत्थर से किया हमला

By Newsdesk Admin
12/08/2026
Share
Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद 30 वर्षीय पहाड़ी कोरवा युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पिता-पुत्र ने युवक के सिर पर पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पंचायत भवन के सामने लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है। (Jashpur Murder Case)

Contents
  • विवाद के बाद युवक पर किया हमला : Jashpur Murder Case 
  • CCTV में कैद हुई हत्या, आरोपी हिरासत में

मृतक की पहचान कंदरई, बलादरपाठ निवासी भगुआ राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भगुआ राम सोमवार को लकड़ी बेचने के लिए सन्ना आया था। शाम के समय पंचायत भवन की ओर जाते वक्त उसका पिता-पुत्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय तीनों नशे में थे।

यह भी पढ़ें : CG Breaking : दिनदहाड़े व्यापारी की कार से लाखों की उठाईगिरी 🛑 CCTV कैमरे में कैद हुआ नकाबपोश चोर, तलाश में जुटी पुलिस

 

 

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case :  पहाड़ी कोरवा युवक की हत्या, पिता-पुत्र ने पत्थर से किया हमला

 

विवाद के बाद युवक पर किया हमला : Jashpur Murder Case 

विवाद बढ़ने पर भगुआ राम ने आरोपियों को डंडे से डराने की कोशिश की। इसी दौरान एक आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया। युवक के जमीन पर गिरने के बाद दूसरे आरोपी ने भी उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी वहां से भाग चुके थे। परिजन और ग्रामीण घायल भगुआ राम को सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : Murder Case : सिर पर पत्थर से वार के बाद युवक की मौत, रात के हमले ने लिया खतरनाक मोड़

CCTV में कैद हुई हत्या, आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले (Jashpur Murder Case) की जांच शुरू करते हुए आरोपी पिता और बेटे को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पंचायत भवन में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज को जांच में शामिल किया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर

Radhika Khera Statement Controversy: भूपेश बघेल के बयान पर राधिका खेड़ा का तीखा वार
BJP Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ BJP में नए कार्यकारी अध्यक्ष की हलचल तेज, तोखन साहू का नाम सबसे आगे
Anil Tuteja Case Raipur : निलंबित आईएएस अनिल टुटेजा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पर जेल से बाहर आना मुश्किल!
गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए विधायक रिकेश की पहल से 1 करोड़ की स्वीकृति, वैशाली नगर में बोरिंग और पाईप लाईन विस्तार जल्द
Gariaband Diamond Smuggler Arrest: 9 लाख के हीरों के साथ कालाहांडी का तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

Kanker Waterlogging
Kanker Waterlogging : जलभराव का जायजा लेने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Kanker Waterlogging : सांसद ने लोगों से यातायात…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

Asian Games 2026 : महिला कबड्डी के गोल्ड…

Foreign Woman Rickshaw Driver Story
Foreign Woman Rickshaw Driver Story : एक छोटी सी सवारी, एक बड़ी याद… रिक्शा ड्राइवर की दरियादिली पर विदेशी महिला ने दिया सरप्राइज

Foreign Woman Rickshaw Driver Story :कई यूजर्स का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?