CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lucknow Jail Attack on Gayatri Prajapati : पूर्व मंत्री पर लोहे की रॉड से हमला, सिर पर 10 टांके, परिवार ने जताया हत्या की आशंका

Lucknow Jail Attack on Gayatri Prajapati : पूर्व मंत्री पर लोहे की रॉड से हमला, सिर पर 10 टांके, परिवार ने जताया हत्या की आशंका

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार शाम लखनऊ जिला जेल में जानलेवा हमला हुआ। बैरक नंबर-3 में एक सफाईबंदी के साथ हुए विवाद के दौरान अचानक लोहे की रॉड से हमला (Lucknow Jail Attack on Gayatri Prajapati) कर दिया गया। गंभीर चोट लगने पर प्रजापति को पहले जेल में ही प्राथमिक इलाज दिया गया, इसके बाद उन्हें केजीएमयू भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर 10 टांके लगाए।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

हमले के बाद उनकी बेटी अंकित प्रजापति ने चिंता जताते हुए कहा— “हमें डर है कि पिताजी की जेल में कहीं हत्या न कर दी जाए। वो बीते आठ साल से जेल में बंद हैं, आरोप साबित नहीं हो पाए हैं, फिर भी उन्हें ऐसे खतरों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री हमसे मिलें और सुरक्षा सुनिश्चित करें।”

वहीं, पत्नी और अमेठी की विधायक महाराजी ने भी कहा कि जेल प्रशासन (Lucknow Jail Attack on Gayatri Prajapati) की लापरवाही से यह घटना हुई है। “जेल में कैंची और लोहे की पटरी जैसे औजार कैसे पहुंचे? किसने और क्यों हमला किया, इसकी जांच जरूरी है। मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि उन्हें सुरक्षा मिले और जल्द से जल्द बेल पर रिहाई दी जाए।”

विवाद कैसे शुरू हुआ?

जेल सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे प्रजापति और सफाईबंदी विश्वास के बीच कहासुनी हुई। मामला इतना बढ़ा कि सफाईबंदी ने गुस्से में लोहे की पटरी उठाकर वार कर दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी कैदी को दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस घटना ने प्रदेश की सियासत भी गरमा दी है। समाजवादी पार्टी (Lucknow Jail Attack on Gayatri Prajapati) ने इसे “जेलों में अराजकता का सबूत” बताया। पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा— “पूर्व मंत्री पर जेल के भीतर हमला होना बेहद गंभीर है। सरकार और जेल प्रशासन को उनकी सुरक्षा और इलाज की गारंटी लेनी होगी।”

2017 से जेल में, 2021 में उम्रकैद

गायत्री प्रसाद प्रजापति को वर्ष 2017 में गैंगरेप के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। नवंबर 2021 में कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। तब से वह लखनऊ जिला जेल में बंद हैं। कई बार जमानत की अर्जी दाखिल करने के बावजूद कोर्ट से राहत नहीं मिली।

राम मंदिर में निर्माण कार्य संपन्नता की ओर, शिवलिंग की स्थापना 31 मई को, जून में प्राण प्रतिष्ठा
कौन है उस्मान खान? जयपुर हीट एंड रन केस का आरोपी, कांग्रेस से निकला कनेक्शन
नसबंदी फेल, बच्ची का जन्म: डॉक्टरों की ‘बड़ी चूक’ पर यूपी सरकार देगी 2 लाख का मुआवजा और हर महीने 5000 रुपये!
शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने दिखाई दमदार तेजी
ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?