CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CBSE Schools CCTV : सीबीएसई स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाना हुआ अनिवार्य

CBSE Schools CCTV : सीबीएसई स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाना हुआ अनिवार्य

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share
CBSE Schools CCTV
CBSE Schools CCTV

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। CBSE Schools CCTV : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी संबद्ध स्कूलों में हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया है। वर्तमान में देशभर में सीबीएसई से संबंधित 28,960 स्कूल हैं।

सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके तहत सभी स्कूलों को अपने प्रवेश और निकास द्वार, गलियारों, सीढ़ियों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कैंटीन, स्टोर रूम, खेल मैदान और अन्य साझा क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने होंगे। हालांकि, शौचालय को इससे बाहर रखा गया है। सीबीएसई(CBSE Schools CCTV) ने स्पष्ट किया है कि इन सीसीटीवी कैमरों में रियल टाइम आडियो-विजुअल रिकार्डिंग की सुविधा होनी चाहिए। कम से कम 15 दिन की रिकार्डिंग का बैकअप रखना अनिवार्य होगा, जिसे जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसियां या बोर्ड अधिकारी उपयोग कर सकें।

बोर्ड ने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के दिशा-निर्देशों के तहत विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना स्कूलों की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक सुरक्षा शामिल है। स्कूलों में बुलिंग, उत्पीड़न, मनो-सामाजिक मुद्दों और अन्य खतरों से बचाने के लिए यह व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। स्कूलों(CBSE Schools CCTV) में काम करने वाले शिक्षकों, विशेष सहायकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सुरक्षित माहौल को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बोर्ड के मुताबिक, सुरक्षा के दो पहलू हैं।

पहला, शरारती असामाजिक तत्वों से सुरक्षा और दूसरा, विद्यार्थियों की समग्र भलाई के लिए सुरक्षा। सतर्क और संवेदनशील कर्मचारियों तथा नवीनतम तकनीक के उपयोग से संभावित खतरों को रोका जा सकता है। स्कूलों में सीसीटीवी की नियमित रूप से निगरानी और रखरखाव किया जाना चाहिए।

मालूम हो कि सीबीएसई(CBSE Schools CCTV) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया था। आठ हजार स्कूल सीबीएसई परीक्षा का केंद्र बने थे। केंद्र बने सभी स्कूलों में सीसीटीवी लगा है।

Superstition Killing : अंधविश्वास में मां ने थप्पड़ मार-मारकर ली बीमार बेटे की जान
Supreme Court : लंबित फैसलों पर सर्वोच्च अदालत सख्त, अब न्यायालयों को तय समय में करना होगा फैसला
कैंची धाम वार्षिकोत्सव से पहले उत्तराखंड सरकार ने की बड़ी तैयारी, सीएम ने दिए निर्देश
मकान मालिकों के लिए आई बुरी खबर, अब किराए पर नहीं दे पाएंगे अपना घर….❗ सरकार ने बदले नियम, पढ़िए पूरी खबर
Posthumous Celebrity Earnings: मौत के बाद भी चलता रहा सितारों की दौलत का कारोबार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?