CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाबा को बताया था शादी न होने का दर्द, फिर 660KM दूर मिली दुल्हन… लेकिन सुहागरात बन गई आखिरी रात

बाबा को बताया था शादी न होने का दर्द, फिर 660KM दूर मिली दुल्हन… लेकिन सुहागरात बन गई आखिरी रात

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

मध्य प्रदेश जबलपुर के एक अतिथि शिक्षक को मशहूर कथावाचक अनिरुद्धचार्य के मंच पर दिल की बात करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. 49 साल की उम्र में शादी न होने की बात शातिर ठगों तक पहुंच गई और ठगों ने शिक्षक को अपना निशाना बना लिया. मंदिर में शादी होने के बाद सुहागरात के दिन खाना और दूध में नशीला पदार्थ मिलाया और सोने-चांदी के जेवर, पैसा लूटने के बाद शिक्षक की निर्मम हत्या कर लाश को सुनसान इलाके में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने दुल्हन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं अब इस पूरे मामले की जांच उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही है.

जबलपुर के मझौली के पड़वार गांव के रहने बाले 49 वर्षीय अतिथि शिक्षक इंद्र कुमार तिवारी की उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक इंद्र कुमार तिवारी ने अप्रैल में जबलपुर के रिमझा क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य की कथा के मंच से सार्वजनिक रूप से अपनी शादी को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने मंच पर बताया था कि उनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है, उनके पास 18 एकड़ जमीन है, इसके बावजूद वे अविवाहित हैं और जीवनसाथी की तलाश में हैं. इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें स्वामी अनिरुद्धाचार्य मजाकिया लहजे में कहते हैं “अब शादी करने की क्या जरूरत है बाबा बन जाओ.”

यही वायरल वीडियो उनकी मौत की वजह बन गया. वीडियो देखकर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुछ ठगों ने इंद्र कुमार को निशाना बनाया. गिरोह के सदस्यों ने खुद को मैरिज ब्यूरो से जुड़ा बताकर संपर्क किया और ‘खुशी’ नाम की महिला की फोटो दिखाकर शादी का प्रस्ताव रखा. शादी की लालसा में इंद्र कुमार ठगों के झांसे में आ गए. उन्होंने डेढ़ एकड़ जमीन गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपए जुटाए और अपनी होने वाली दुल्हन के लिए एक लाख 30 हजार के गहने बनवाए.

30 मई को जबलपुर से कुशीनगर गए

इंद्र कुमार शादी के लिए 30 मई को वह जबलपुर से कुशीनगर रवाना हुए. 2 जून को उन्होंने परिजन को फोन कर शादी की जानकारी दी और 5 जून को अपनी शादी की एक फोटो भी भेजी, लेकिन 6 जून से उनका मोबाइल बंद हो गया और परिजनों का संपर्क उनसे टूट गया. इसके वाद 8 जून को मझौली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. 11 जून को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा थाना अंतर्गत उपासपुर गांव में एक खेत में लाश बरामद हुई.

पुलिस जांच में सामने आया कि सुहागरात के बहाने आरोपी महिला साहिबा खान उर्फ खुशी तिवारी ने इंद्र कुमार को नशीला पदार्थ मिला दूध और खाना खाने को दिया. उसके बाद उनके पास मौजूद पैसे, गहने और अन्य सामान लूट लिया गया. लूट के बाद खुशी और उसके साथी कौशल गौण सहित अन्य लोगों ने इंद्र कुमार की हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया.

क्या बोले जबलपुर के एडिशनल एसपी?

जबलपुर के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस इस पूरे गिरोह की जांच कर रही है और जबलपुर से भी एक पुलिस टीम कुशीनगर रवाना की गई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी कौशल गौण, एक दिन की दुल्हन साहिबा खान और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस को आशंका है कि यह एक गिरोह है जो सोशल मीडिया के जरिए कमजोर और इस तरह के लोगों को शादी के नाम पर ठगता है.

‘सॉरी मम्मी-पापा, अपना ध्यान रखना…’, भोपाल में फांसी पर लटका मिला एमबीबीएस छात्रा का शव…
India Global Growth Engine: IMF Chief Kristalina Georgieva ने कहा- ‘भारत बन रहा है दुनिया का ग्रोथ इंजन’
ट्रेन में बख्शीश मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद, थाने में हंगामा..
LOC Security Alert : अखनूर सेक्टर में मिले संदिग्ध गुब्बारे, विदेशी करेंसी और QR कोड मिलने से एजेंसियां अलर्ट
हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली कम्बोडिया में गिरफ्तार, जल्द होगा भारत प्रत्यर्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Takhatpur Road Accident
Takhatpur Road Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रही ‘सीएमओ’ लिखी कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास देर रात हुए भीषण…

Marigold Farming
Marigold Farming : धान छोड़ गेंदा की खेती से बदली किस्मत, गरियाबंद के किसान ने कमाए 2 लाख रुपये, अब दूसरे भी ले रहे प्रेरणा

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा…

Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित
Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

Surajpur Pond Accident : खेलते-खेलते तालाब में उतरे दो बच्चे, डूबने से दर्दनाक मौत
Surajpur Pond Accident : खेलते-खेलते तालाब में उतरे दो बच्चे, डूबने से दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को एक…

Takhaptur CMO Car Accident : तखतपुर सीएमओ की कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत
Takhaptur CMO Car Accident : तखतपुर सीएमओ की कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

बिलासपुर जिले के मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास शनिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?