सीजी भास्कर, रायपुर, 24 नवंबर 2026। मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन, खानपान, कला और स्थानीय कहानियों को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले डिजिटल क्रिएटर्स को अब प्रदेश स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। राज्य शासन की ओर से आयोजित स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 (Chhattisgarh Creator Award 2026) में उत्कृष्ट काम करने वाले यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, फोटोग्राफर्स, फिल्ममेकर्स, ब्लॉगर्स और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को कुल 10 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : Bhilai Municipal Election : भिलाई निगम चुनाव में भाजपा का बड़ा लक्ष्य, महापौर समेत सभी 70 वार्डों पर जीत के लिए बनाई रणनीति
16 मुख्य श्रेणियों में सम्मान
यह आयोजन 25 नवंबर को रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में दोपहर 12 बजे से होगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 16 मुख्य श्रेणियों और 46 उपश्रेणियों में डिजिटल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार की प्रमुख श्रेणियों में लाइफस्टाइल, फूड एंड फैशन, संस्कृति, विरासत एवं पर्यटन, रचनात्मकता, कॉमेडी-मनोरंजन और ट्राइबल वॉइस शामिल हैं। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में तेजी से उभर रही क्रिएटर इकोनॉमी को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को डिजिटल क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें : Bhupesh Baghel Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा पर भूपेश बघेल ने खारुन में लगाई आस्था की डुबकी, हटकेश्वर महादेव के किए दर्शन
वोटिंग का आज आखिरी दिन
अपने पसंदीदा डिजिटल क्रिएटर को सम्मान दिलाने के लिए आम नागरिक भी मतदान कर सकते हैं। इसके लिए 21 नवंबर से ऑनलाइन वोटिंग शुरू हुई थी, जो 24 नवंबर दोपहर 12 बजे तक निर्धारित थी। इच्छुक लोग innovatecg.in वेबसाइट के माध्यम से अपने पसंदीदा क्रिएटर के पक्ष में वोट कर सकते थे। पंजीयन की प्रक्रिया 20 नवंबर को पूरी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : Balrampur Drowning Case : डबरी में डूबने से 37 वर्षीय युवक की मौत, दूसरे दिन मिला शव; किनारे पड़े थे कपड़े और चप्पल
आरजे शरत भी होंगे शामिल
समारोह में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के छह विजेता और प्रसिद्ध आरजे शरत शामिल होंगे। वहीं, डिजिटल क्रिएटर राज शमानी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में कार्यशालाएं, विशेषज्ञ सत्र और नेटवर्किंग गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इन सत्रों के जरिए स्थानीय क्रिएटर्स को कंटेंट निर्माण, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने और अपनी पहुंच बढ़ाने से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Durg CM Visit : दुर्ग दौरे पर CM साय, 402 करोड़ के 362 विकास कार्यों की सौगात, खुर्सीपार में काले झंडे दिखाएगी NSUI
भजन क्लबिंग और बस्तर रैम्प वॉक
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को भी खास जगह दी जाएगी। भजन क्लबिंग के जरिए भक्ति और आधुनिक संगीत का संगम देखने को मिलेगा। वहीं, बस्तर रैम्प वॉक में पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी। पारंपरिक आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुतियां भी होंगी।
यह भी पढ़ें : Bharti Ayurved College Durg : हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, BAMS की 100 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ
आयोजन की जरूरी जानकारी
- तारीख: 25 नवंबर 2026
- समय: दोपहर 12 बजे से
- स्थान: होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर
- ऑनलाइन वोटिंग: 24 नवंबर दोपहर 12 बजे तक
- वेबसाइट: innovatecg.in
- हेल्पलाइन: 93118 51177, 88202 64688



