सीजी भास्कर, बलरामपुर, 24 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सौनी दादर गांव में डबरी में डूबने से 37 वर्षीय युवक की मौत (Balrampur Drowning Case) हो गई। सोमवार सुबह से लापता फिरोज राम का शव मंगलवार सुबह खेत में बनी डबरी से बरामद किया गया। युवक के कपड़े और चप्पल डबरी के किनारे मिलने के बाद परिजनों को उसके डूबने की आशंका हुई थी। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें : Durg CM Visit : दुर्ग दौरे पर CM साय, 402 करोड़ के 362 विकास कार्यों की सौगात, खुर्सीपार में काले झंडे दिखाएगी NSUI
सुबह से था लापता
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने फिरोज राम को देखा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। दोपहर तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आसपास खोजबीन के दौरान डबरी के किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिले।
यह भी पढ़ें : Bharti Ayurved College Durg : हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, BAMS की 100 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ
पानी कम कराने पर मिला शव
डबरी के किनारे कपड़े और चप्पल मिलने के बाद परिजनों ने युवक के पानी में डूबने की आशंका जताई। इसके बाद डबरी का पानी कम कराया गया। मंगलवार सुबह पानी का स्तर घटने पर फिरोज राम का शव बरामद हुआ।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत (Balrampur Drowning Case) किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
यह भी पढ़ें : Raigarh Illegal Paddy Seizure : अवैध धान पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल जब्त; अब तक 2528 क्विंटल बरामद



