सीजी भास्कर, दुर्ग, 24 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और अहिवारा में 402 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक की लागत के 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के दौरे के बीच एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन के कार्यकर्ता खुर्सीपार चौक पर काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं। (Durg CM Visit) को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं की हैं।
यह भी पढ़ें : Bharti Ayurved College Durg : हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, BAMS की 100 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ
402 करोड़ के काम
जिले में कुल 402 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक की लागत के 362 विकास कार्य शामिल हैं। इनमें 39 पूरे हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 323 नए कार्यों का भूमिपूजन होगा। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल और निर्माण सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम शामिल हैं।
भिलाई में सबसे ज्यादा काम
विकास कार्यों में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भिलाई नगर निगम क्षेत्र की है। यहां 23 कार्यों का लोकार्पण और 182 कार्यों का भूमिपूजन होगा। भिलाई-चरोदा में 11 कार्यों का लोकार्पण और 97 कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है। वहीं, रिसाली में 2 कार्यों का लोकार्पण और 22 कार्यों का भूमिपूजन होगा। अहिवारा नगर पालिका में भी 3 कार्यों का लोकार्पण और 7 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Raigarh Illegal Paddy Seizure : अवैध धान पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल जब्त; अब तक 2528 क्विंटल बरामद
खुर्सीपार में विरोध की तैयारी
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता खुर्सीपार चौक पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे। संगठन ने विकास कार्यों को लेकर सरकार के दावों पर विरोध दर्ज कराने की बात कही है।
यह भी पढ़ें : Pradeep Gaur Controversial Statement : ‘जय श्रीराम’ के नारों पर प्रदीप गौर की टिप्पणी से विवाद, मंच से कही ऐसी बात
प्रशासन ने की तैयारी
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। एक ओर 362 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की तैयारी है, तो दूसरी ओर एनएसयूआई के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है। (Durg CM Visit) के दौरान अब सभी की नजरें विकास कार्यक्रमों और प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर रहेंगी।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Road Accident : महामाया मंदिर दर्शन को निकले युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, 23 वर्षीय युवती की मौत; 6 घायल



