सीजी भास्कर, रायपुर, 24 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर की टिप्पणी (Pradeep Gaur Controversial Statement) चर्चा में आ गई है। कार्यकर्ता कार्यशाला में उन्होंने ‘जय श्रीराम’ के नारों को लेकर ऐसी बात कही, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : Matanar Hills Bastar : बादलों के बीच सूर्योदय का नजारा, बस्तर की यह पहाड़ी बनी पर्यटकों की नई पसंद, जानिए कैसे पहुंचें
नारों पर विवादित टिप्पणी
सोमवार को विमतारा भवन में आयोजित कार्यकर्ता कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदीप गौर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जय श्रीराम के नारे इतनी जोर से लगाए जाएं कि आतंकवादी को जन्म देने वाली महिला का गर्भपात हो जाए। उन्होंने अपने संबोधन में हनुमान जी के लंका जाने के प्रसंग का भी जिक्र किया और इसके बाद कार्यकर्ताओं से जोर-जोर से जय श्रीराम के नारे लगवाए।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, उत्तर के जिलों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; पेंड्रा में घना कोहरा
कार्यशाला में जुटे कार्यकर्ता
इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया की मौजूदगी भी रही। कार्यकर्ताओं को हिंदू समाज को संगठित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई गई।
यह भी पढ़ें : Bijapur Plantation Scam : 74 हजार पौधे लगाने के नाम पर 16.73 करोड़ खर्च! कांग्रेस विधायक ने उठाए 6 सवाल, जांच की मांग
चार दिवसीय दौरे पर तोगड़िया
डॉ. प्रवीण तोगड़िया इन दिनों चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान वे संगठन को मजबूत करने के साथ हिंदू हेल्पलाइन और हनुमान चालीसा केंद्रों की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। कार्यक्रम में हर मंगलवार और शनिवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने का संकल्प भी लिया गया।
बयान बना चर्चा का विषय
कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों और धार्मिक संकल्पों के बीच प्रदीप गौर की टिप्पणी प्रमुख चर्चा का विषय बन गई है। ‘जय श्रीराम’ के नारों को लेकर दिया गया उनका बयान (Pradeep Gaur Controversial Statement) अब लोगों का ध्यान खींच रहा है।



