सीजी भास्कर, रायपुर, 24 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद प्रदेश की 17 संगठनात्मक जिला इकाइयों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सूची (Chhattisgarh Mahila Congress List) में रायपुर शहर की जिम्मेदारी प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण की कमान बरखा साहू को सौंपी गई है। बिलासपुर और दुर्ग में भी शहर और ग्रामीण इकाइयों के लिए अलग-अलग अध्यक्ष बनाए गए हैं।
.jpg)
रायपुर-बिलासपुर में नियुक्तियां
राजधानी रायपुर और बिलासपुर में शहरी व ग्रामीण इकाइयों की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई है। सूची के मुताबिक इनके नाम हैं—
- रायपुर शहर: प्रगति बाजपेयी
- रायपुर ग्रामीण: बरखा साहू
- बिलासपुर शहर: प्रीति पटनवार
- बिलासपुर ग्रामीण: सीमा पांडे
यह भी पढ़ें : Bilaspur Road Accident : महामाया मंदिर दर्शन को निकले युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, 23 वर्षीय युवती की मौत; 6 घायल

दुर्ग-सूरजपुर की कमान
दुर्ग और सूरजपुर में भी शहर और ग्रामीण इकाइयों के लिए अलग-अलग जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
- दुर्ग शहर: प्रेमलता साहू
- दुर्ग ग्रामीण: योगिता चंद्राकर
- सूरजपुर शहर: लिली राजवाड़े
- सूरजपुर ग्रामीण: बबीता गुप्ता
- रिसाली (भिलाई नगर): शशि सिन्हा
अन्य जिलों की पूरी सूची
पहली सूची में इन जिलों और संगठनात्मक इकाइयों को भी नई अध्यक्ष मिली हैं—
- सरगुजा: अनीमा केरकेट्टा
- रायगढ़: संगीता गुप्ता
- मुंगेली: उर्मिला यादव
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर: रूमा चटर्जी
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: आरती महोबिया
- गरियाबंद: मंजू ध्रुव
- बलौदाबाजार-भाटापारा: ललिता यादव
- कबीरधाम: अन्नपूर्णा चंद्राकर
पहली सूची में 17 नियुक्तियां
जारी सूची में कुल 17 संगठनात्मक जिला इकाइयों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सूरजपुर में शहर व ग्रामीण इकाइयों को अलग-अलग नेतृत्व दिया गया है। इन नियुक्तियों को प्रदेश से जिला स्तर तक महिला कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में नई जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।



