CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुख्यमंत्री को बड़ा झटका 🛑 अब पत्नी फंसी कानूनी पचड़े में 🔵 हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, कहा – “तत्काल डिलिट करें विडियो”

मुख्यमंत्री को बड़ा झटका 🛑 अब पत्नी फंसी कानूनी पचड़े में 🔵 हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, कहा – “तत्काल डिलिट करें विडियो”

By Newsdesk Admin
15/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 जून। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को नोटिस जारी करके एक आदेश दिया है, जिसका पालन नहीं करने पर उन पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। आपको बता दें कि यह मामला एक एक्ट का उल्लंघन करने से जुड़ा हुआ है जिसके चलते सुनीता केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने आज कड़ा रुख अपनाया है।

गौरतलब हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है। सुनीता सहित 5 अन्य लोगों के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने कोर्ट की सुनवाई वाली प्रक्रिया का वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया, जो कि अपराध है। कोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को जो नोटिस भेजा है, उसमें अदालती कार्यवाही का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का भी निर्देश दिया गया है। अगर वे ऐसा नहीं करतीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो विगत 28 मार्च को कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के दौरान रिकॉर्ड किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनीता केजरीवाल को केस की अगली सुनवाई की तारीख 9 जुलाई तक का समय दिया गया है। उन्हें आदेश का पालन करने के सख्त निर्देश मिले हैं।याचिकाकर्ता वकील वैभव ने जनहित याचिका दायर करके आरोप लगाया है कि 28 मार्च 2024 को अरविंद केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान वीडियो तब रिकॉर्ड किया गया, जब केजरीवाल अपना पक्ष रख रहे थे। इतना ही नहीं वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया गया, जबकि कोर्ट की कार्यवाही को रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता। ऐसा होने से न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंची है। इस तरह कोर्ट की कार्यवाही का वीडियो बनाने से साजिश की बू भी आ रही है इसलिए कार्रवाई की जाए।

हाईकोर्ट को बताया गया है कि यह विडियो करीब 10 मिनट का है, जो कि आम आदमी पार्टी द्वारा जानबूझ कर वायरल किया गया ताकि केजरीवाल को प्रचारित किया जा सके। अगर वे निर्दोष हैं तो इस तरह की हरकतें करने की जरूरत नहीं हैं?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया है। उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार करके 10 दिन के रिमांड के बाद एक अप्रैल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हुईं लेकिन 10 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। गत 2 जून को अरविंद केजरीवाल वापस जेल गए हैं।

Balod Tractor Fire: किसान के बाड़े में देर रात लगी भीषण आग, 3 ट्रैक्टर और कार जलकर राख, CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस
Congress Training Camp : जिला और शहर अध्यक्षों को मिलेगा संगठनात्मक प्रशिक्षण, संगठन को मजबूती का मंत्र देंगे राहुल
Madrasa Investigation Stay by Allahabad High Court: यूपी के 558 मदरसों की जांच पर लगी रोक, सरकार से मांगा जवाब
Breaking News 🛑 मिड डे मील में मृत छिपकली, खाना खाकर 100 बच्चे बीमार
TVS iQube Price Hike : TVS ने बढ़ाए इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम, iQube और Orbiter के कई वेरिएंट हुए महंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?