सीजी भास्कर, अंबिकापुर, 24 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 50 लाख रुपए से अधिक की कथित हेराफेरी (Ambikapur 50 Lakh Fraud Case) को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने मंत्री राजेश अग्रवाल के सामने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। व्यापारियों ने कार्रवाई में देरी और पुलिस पर पैसे लेने के आरोप भी लगाए।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Road Accident : महामाया मंदिर दर्शन को निकले युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, 23 वर्षीय युवती की मौत; 6 घायल
फर्जी सील से हेराफेरी
मामला खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी का है। कंपनी संचालक कान्हा अग्रवाल की शिकायत के मुताबिक, फर्जी सील और नकदी रसीद के जरिए करीब 50 लाख रुपए से अधिक के सामान की हेराफेरी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, प्राथमिकी दर्ज होने के करीब एक महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
मंत्री के सामने नाराजगी
सोमवार को अग्रसेन भवन पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल के सामने व्यापारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप था कि इस मामले में उन्होंने थाना प्रभारी को खर्चा-पानी के नाम पर पैसे भी दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों ने मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की।
फोन पर थानेदार से बात
व्यापारियों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन लगाया। बातचीत के दौरान मंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि व्यापारियों ने उन्हें बंधक बना लिया है, इसलिए उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस भेज दीजिए। इस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा। मंत्री ने भी दो-तीन दिन के भीतर कार्रवाई कर इसकी जानकारी देने की बात कही।
वीडियो हुआ वायरल
मंत्री और थाना प्रभारी के बीच हुई बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 50 लाख रुपए से अधिक की कथित हेराफेरी (Ambikapur 50 Lakh Fraud Case) में गिरफ्तारी नहीं होने और व्यापारियों के लगाए आरोपों के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि तय समय में पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कदम उठाती है।
यह भी पढ़ें : Jamul Development Works : निकाय चुनाव से पहले जामुल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 19.63 करोड़ के कामों का भूमिपूजन-लोकार्पण



