CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में स्वच्छता रैंकिंग पर अब इनाम की दौड़: पहले नंबर पर 1 करोड़, दूसरे को …. CM साय का ऐलान…

छत्तीसगढ़ में स्वच्छता रैंकिंग पर अब इनाम की दौड़: पहले नंबर पर 1 करोड़, दूसरे को …. CM साय का ऐलान…

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अगस्त |

Contents
  • 7 निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार, स्वच्छता दीदियों का सम्मान
  • ऑनलाइन संपत्ति कर पोर्टल का शुभारंभ
  • स्वच्छता प्रतियोगिता और डॉक्यूमेंट्री लॉन्च
  • डिप्टी CM का दावा – 58 शहरों को थ्री स्टार रेटिंग
  • कार्यक्रम में अव्यवस्था, गर्मी से बेहाल अतिथि

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अब नगरीय निकायों के बीच स्वच्छता को लेकर प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है। ‘स्वच्छता संगम 2025’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की कि स्वच्छता सर्वेक्षण में किसी भी श्रेणी में पहला स्थान पाने वाले निकाय को 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 50 लाख और तीसरे को 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। ये राशि संबंधित निकायों में विकास कार्यों पर खर्च होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि स्वच्छता में छत्तीसगढ़ पूरे देश में नंबर-1 बने। इसके लिए सरकार हर संभव मदद करेगी, लेकिन जिम्मेदारी जनता की भी है। यह सिर्फ इनाम की होड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ छत्तीसगढ़ की तैयारी है।”

7 निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार, स्वच्छता दीदियों का सम्मान

कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया गया क्योंकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला। इस अवसर पर CM साय, डिप्टी CM अरुण साव और विधायकों ने स्वच्छता दीदियों का पैर धोकर और तीज पर्व पर साड़ियां भेंटकर सम्मान किया।

ऑनलाइन संपत्ति कर पोर्टल का शुभारंभ

कार्यक्रम में नगर निगम बिरगांव, भिलाई-चरोदा, धमतरी और 46 नगर पालिकाओं में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल शुरू किया गया। GIS आधारित सिस्टम से अब लोग घर बैठे संपत्ति कर जमा कर सकेंगे।

स्वच्छता प्रतियोगिता और डॉक्यूमेंट्री लॉन्च

इस मौके पर स्वच्छता डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की गई, जिसके जरिए राज्यभर में स्वच्छता प्रतियोगिता कराई जाएगी। मूल्यांकन स्वच्छ सर्वेक्षण मानकों के आधार पर होगा।

डिप्टी CM का दावा – 58 शहरों को थ्री स्टार रेटिंग

डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में छत्तीसगढ़ के 58 शहरों को थ्री स्टार रेटिंग मिली है। रायपुर नगर निगम को गार्बेज फ्री सिटी श्रेणी में देशभर में चौथा स्थान मिला है।

कार्यक्रम में अव्यवस्था, गर्मी से बेहाल अतिथि

बहतराई के इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में गर्मी और अव्यवस्था की वजह से स्वच्छता दीदी समेत मेयर, अध्यक्ष, कमिश्नर और CMO परेशान दिखे। प्रशासन ने 9 हजार स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया था, लेकिन पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

Raghav Chadha News : संसद में राघव चड्ढा की आवाज रोकने की कोशिश? आप की चिट्ठी के बाद छिड़ी बहस, जानें अब कैसे अपनी बात रखेंगे सांसद
CM Vishnu Dev Sai : बस्तर में बदल रहा है माहौल, छंट रहा है नक्सलवाद का अंधियारा : विष्णु देव साय
Joe Root Record: जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर की बराबरी
अल्टो में सेंट्रो का नंबर, सीमेंट डाला फिर भी दुर्गंध, सुबह ही फेंकी गई थी लाश
बैज ने CM साय से की जासूसी की शिकायत, कहा – बस्तर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा बड़ा मुद्दा, उच्च स्तरीय जांच की मांग..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?