CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

By Newsdesk Admin
15/08/2026
Share
Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route

सीजी भास्कर, 15 अगस्त। रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में सुबह से ही उत्साह का माहौल (Raigarh Traffic Route) है। मुख्य समारोह शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा, जहां वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को देखते हुए Raigarh Traffic Route में भी बदलाव किया गया है।

Contents
  • रायगढ़ ट्रैफिक रूट में बदलाव Raigarh Traffic Route
  • आम लोगों के लिए अलग पार्किंग
  • स्कूल बसों के लिए भी तय हुआ मार्ग
  • यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील

ध्वजारोहण के बाद वित्तमंत्री परेड की सलामी लेंगे। राष्ट्रगान के साथ मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर और उल्लेखनीय काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों समेत अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Raigarh Traffic Route

यह भी पढ़ें : India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

रायगढ़ ट्रैफिक रूट में बदलाव Raigarh Traffic Route

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भीड़ और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था (Raigarh Traffic Route) की है। आम लोगों, वीआईपी, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्कूली बसों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

एसडीएम कार्यालय परिसर में वीआईपी वाहनों के लिए P-1 पार्किंग रहेगी। कलेक्टर कार्यालय परिसर को प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए P-2 पार्किंग बनाया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम के पास पुलिस कर्मचारियों के वाहन P-3 में पार्क होंगे।

आम लोगों के लिए अलग पार्किंग

आम लोगों के वाहन केलो विहार तिराहा से निर्धारित मार्ग के जरिए ऑडिटोरियम क्षेत्र तक पहुंचेंगे। यहां P-4 पार्किंग में वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

इसके अलावा अतिरिक्त वाहनों की पार्किंग के लिए मरीन ड्राइव में P-5 पार्किंग निर्धारित की गई है। यातायात पुलिस ने लोगों से समारोह के दौरान निर्धारित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

स्कूल बसों के लिए भी तय हुआ मार्ग

स्कूल बसों के लिए पंजरी प्लांट तिराहा से अंबेडकर चौक, जनपद पंचायत कार्यालय होते हुए केलो विहार तिराहा तक अलग रूट तय किया गया है। बच्चों को सुरक्षित उतारने के बाद बसों को P-6 स्कूल बस पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।

ऑडिटोरियम क्षेत्र स्थित P-4 में भी स्कूल बसों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। स्कूली बच्चों को निर्धारित प्रवेश मार्ग से मिनी स्टेडियम परिसर में प्रवेश कराया जाएगा।

यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहर में बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहने (Raigarh Traffic Route) की संभावना है। ऐसे में यातायात पुलिस ने लोगोसे निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि समारोह के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

रायगढ़ में आज होने वाले मुख्य समारोह के चलते यातायात व्यवस्था में किए गए बदलाव को ध्यान में रखते हुए लोगों से समय से घर से निकलने और निर्धारित मार्ग का पालन करने कहा गया है।

खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

ससुर ने बहू से खाना मांगा तो मुंह पर मुंह पर फेंका, गुस्साए ससुर ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, शरीर के टुकड़े कर नदी में फेंक दिया
Ganja Smuggling : बिलासपुर में ट्रेन से गांजा तस्करी, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Bhure Shirt Exam Incident : ड्रेस कोड बना मुसीबत, खुले बदन दी परीक्षा
BJP Breaking: OBC या महिला को मिल सकती है President की कमान, भाजपा में नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज
Gariyaband BRC Harish Devangan Transfer Case : बीआरसी हरीश कुमार देवांगन हटाए गए, शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Truck Battery Theft
Truck Battery Theft : रिसदा के ट्रांसपोर्ट यार्ड में ट्रकों से बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 हजार का माल बरामद

बलौदाबाजार के रिसदा रोड स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड…

Road Construction
Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण

बस्तर के छोटे मुरमा क्षेत्र में सड़क की…

Minor Murder
Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा

दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके में शराब को लेकर…

Train Cancellation Mega Block
Train Cancellation Mega Block : बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक

Train Cancellation Mega Block : रेलवे के इस…

Premanand Ashram Dress Code
Premanand Ashram Dress Code : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ड्रेस कोड बदलने की चर्चा, शिष्य की मौत के बाद नए नियमों का दावा

Premanand Ashram Dress Code :इन संभावित बदलावों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?