CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

By Newsdesk Admin
15/08/2026
Share
Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026

सीजी भास्कर, 15 अगस्त। छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में 17 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना, एनसीसी, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वॉड भी परेड में शामिल हुए। (Chhattisgarh Independence Day 2026)

Contents
  • दुर्ग, बिलासपुर और अन्य जिलों में भी हुआ ध्वजारोहण : Chhattisgarh Independence Day 2026
  • परेड के बाद डॉग शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और सशस्त्र सीमा बल की टुकड़ियों के अलावा बिहार पुलिस की टोली भी शामिल हुई। परेड के दौरान जवानों ने अनुशासन और जोश का प्रदर्शन किया। डॉग स्क्वॉड और घुड़सवार दल समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे।

मुख्यमंत्री के संबोधन में प्रदेश के विकास और सरकार की योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है। पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को लेकर भी बड़ा ऐलान किए जाने की चर्चा है। रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम 23 जनवरी 2026 से लागू है।

यह भी पढ़ें : Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 :  शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

 

दुर्ग, बिलासपुर और अन्य जिलों में भी हुआ ध्वजारोहण : Chhattisgarh Independence Day 2026

दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। यहां 12 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी और अंबिकापुर में रामविचार नेताम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। जांजगीर-चांपा के हाई स्कूल मैदान में गुरु खुशवंत साहेब ने तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

यह भी पढ़ें : ‘ट्रैफिक मैन’ महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक, 18 साल से चला रहे सड़क सुरक्षा का अभियान

 

परेड के बाद डॉग शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 29 जुलाई से तैयारियां चल रही थीं। फाइनल ड्रेस रिहर्सल में 17 प्लाटून ने मार्च पास्ट का अभ्यास किया था। मुख्य समारोह में मार्च पास्ट के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन, मेडल सेरेमनी, डॉग शो और हॉर्स शो आयोजित किए जाएंगे। स्कूली बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे।

समारोह (Chhattisgarh Independence Day 2026) को देखते हुए पुलिस परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, मंच और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी।

यह भी पढ़ें : Dhamtari Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी नगरी के मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति

BJP Vaishali Nagar Workshop: वैशाली नगर मंडल में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को दी गई अहम जिम्मेदारियां
खैरागढ़-राजनांदगांव बना बर्ड पैराडाइज, 296 प्रजातियों का रिकॉर्ड
Job Registration Linkage : CG Rojgar App से अब पंजीयन-लिंक कराना होगा अनिवार्य — प्रक्रिया आसान, समय सीमित
Mahadev App Case : ED ने कारोबारी विकास गर्ग की 940 करोड़ की संपत्ति अटैच
Raksha Bandhan 2026 :  चंद्र ग्रहण के बीच होगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Murder
Bilaspur Murder : फांसी बताकर छिपाया हत्या का राज, पोस्टमॉर्टम में खुलासा; पति-सास और देवर गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, ओटीपी और पहचान से छेड़छाड़ की शिकायतों से उठे सवाल

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडक, इन संभागों में बूंदाबांदी के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने…

Gutkha Raid
Gutkha Raid : रायपुर में गुटखे के गोदाम पर अचानक पहुंची टीम, 50 से ज्यादा बोरे मिले, महाराष्ट्र के इनपुट से मचा हड़कंप

रायपुर के शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम…

Urkura Station
Urkura Station : बच्चों की चीख से मचा हड़कंप, ट्रेन के सामने जाने लगी महिला; स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाई जान

रायपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?