CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का Golden Chance : पुलिस विभाग में कई पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का Golden Chance : पुलिस विभाग में कई पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

By Newsdesk Admin
08/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (एसआई), प्लाटून कमांडर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए इस महीने बड़ी संख्या में वैकेंसी निकलने जा रही है। यह भर्ती पुलिस मुख्यालय से नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। खबर है कि प्रक्रिया को लेकर पुलिस विभाग और व्यापमं के बीच चर्चा चल रही है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।‌ सूत्रों के मुताबिक इस बार कुल 600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने पहले ही आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ली हैं।

आपको बता दें कि सितंबर महीने में छत्तीसगढ़ वित्त विभाग से 341 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इन 341 पदों में सबसे अधिक 278 पद सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के हैं। इसके अलावा, 19 पद सुबेदार के, 11 पद उप निरीक्षक (विशेष शाखा) के, 14 पद प्लाटून कमांडर के, 4 पद उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह विशेषज्ञ) के, 1 पद उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 पद उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 पद उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के लिए स्वीकृति मिली है।वित्त विभाग ने इसके अतिरिक्त 263 पदों पर एएसआई की भर्ती के लिए भी अनुमति प्रदान की है, जो सितंबर महीने में ही मिली थी। इन सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके लिए इस बार आवेदन व्यापमं के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के आलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CISF) में भी बड़ी संख्या में रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके तहत कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD), और नारकोटिक्स (Chhattisgarh Sarkari Naukri Bharti) कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर 39 हजार 481 पदों के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। इनमें BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स), CISF (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स), CRPF (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स), SSB (सशस्त्र सीमा बल), ITBP (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) और असम राइफल्स जैसे बल शामिल हैं। इनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 35 हजार 612 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 3 हजार 869 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा ऑनलाइन (Chhattisgarh Sarkari Naukri Bharti) आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2024 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद जनवरी-फरवरी 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे चरणों से गुजरना होगा। अंतिम चयन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा किया जाएगा। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई, एएसआई या अन्य पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य विस्तृत जानकारी व्यापमं की वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार (Chhattisgarh Sarkari Naukri Bharti) एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, और अन्य शारीरिक मानदंड शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने (cg govt job) से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो आदि तैयार रखें। आवेदन फॉर्म भरते समय सभी सूचनाओं को ध्यानपूर्वक भरें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (cg govt job) में भर्ती की यह प्रक्रिया योग्य उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है। उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए और परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए ।

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर: बस्तर के उत्पाद अब सीधे पहुंचेंगे पोर्ट तक
Param Veer Chakra Class 8 textbook : अब कक्षा 8वीं के छात्र पढ़ेंगे भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता के शौर्य की कहानी
बिना शादी किए 11 साल साथ रहे, तीन बच्चे भी हो गए… फिर महिला ने युवक पर लगा दिया रेप का आरोप, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
CG Sand Mining Action : पैरी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा एक्शन, 3 पोकलेन मशीनें और हाईवा जब्त
Mission Jan Mitra : बारूका ग्राम पंचायत में जनजागरूकता अभियान, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा पर दिया संदेश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़

Indian Stock Market : वैश्विक बाजारों की स्थिति…

Heroin Supply Ringleader Arrested
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…

Food Department Inspection
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए

Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…

Food Safety Inspection
Food Safety Inspection :  दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की जांच, बालाजी स्वीट्स से बेसन लड्डू और खोवा के सैंपल

दीपावली के त्योहार को देखते हुए बिलासपुर में…

Bijapur Naxal
Bijapur Naxal :  कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों का बड़ा जखीरा बरामद, जंगल में छिपाकर रखे थे 711 ग्रेनेड लॉन्चर सेल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के पुराने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?