CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Param Veer Chakra Class 8 textbook : अब कक्षा 8वीं के छात्र पढ़ेंगे भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता के शौर्य की कहानी

Param Veer Chakra Class 8 textbook : अब कक्षा 8वीं के छात्र पढ़ेंगे भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता के शौर्य की कहानी

By Newsdesk Admin 11/07/2025
Share
Param Veer Chakra Class 8 textbook

सीजी भास्कर, 11 जुलाई|  Param Veer Chakra Class 8 textbook : कक्षा आठ के छात्र अब एनसीईआरटी की अंग्रेजी की नई पाठ्यपुस्तक में प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की वीरता और बडगाम के ऐतिहासिक युद्ध के बारे में जानेंगे। एनसीईआरटी के अनुसार, ऐसा छात्रों को साहस, कर्तव्य और देशभक्ति के मूल्य सिखाने के लिए किया गया है। हाल ही में लांच की गई नई पुस्तक ‘पूर्वी’ में श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन और भारत की पहली महिला भौतिक विज्ञानी बिभा चौधरी सहित अन्य लोगों की कहानियां भी शामिल हैं।

आठवीं के छात्र यूनिट-2 ‘वेल्यूज एंड डिस्पोजीशंस’ में बडगाम युद्ध और मेजर सोमनाथ शर्मा के सर्वोच्च बलिदान के बारे में पढ़ेंगे। पुस्तक के ‘संक्षिप्त विवरण’ खंड में उल्लेख किया गया है, “वीरता की एक कहानी: मेजर सोमनाथ शर्मा और बड़गाम का युद्ध” छात्रों को साहस, कर्तव्य और देशभक्ति के मूल्यों की शिक्षा देता है और दर्शाता (Param Veer Chakra Class 8 textbook)है कि कैसे निस्वार्थ भाव एवं अपने देश के प्रति प्रतिबद्धता स्थायी प्रभाव डाल सकती है।

मेजर सोमनाथ शर्मा भारतीय सेना अधिकारी थे और अपनी बहादुरी के लिए पहला परमवीर चक्र प्राप्त किया था। तीन नवंबर, 1947 को बडगाम युद्ध के दौरान पाकिस्तान समर्थित हमलावरों से श्रीनगर की रक्षा करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे। सात पृष्ठों के इस अध्याय में उल्लेख है कि बडगाम का युद्ध अगस्त में शुरू हुआ था जब पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी पर कब्जा करने के लिए आपरेशन गुलमर्ग शुरू किया था। इसमें बताया गया है कि कैसे यह मौजूदा समझौतों का उल्लंघन था और कैसे एक हजार से अधिक आक्रमणकारियों ने कश्मीर में प्रवेश किया था।

अध्याय में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि कैसे मेजर सोमनाथ शर्मा और उनके सैनिक संख्या में कम होने के बावजूद दृढ़ता से डटे रहे। अध्याय में कहा गया है, मेजर सोमनाथ शर्मा का जीवन और बलिदान कर्तव्य, सम्मान और देशभक्ति के सर्वोच्च आदर्शों का प्रतीक (Param Veer Chakra Class 8 textbook)है। वह सैनिकों और नागरिकों दोनों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनकी कहानी मातृभूमि की रक्षा में अनगिनत पुरुषों एवं महिलाओं द्वारा दिए गए बलिदानों की याद दिलाती है और प्रेरित करने वाले कर्तव्य की गहन भावना को उजागर करती है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफएसई) 2023 के अनुरूप नई पाठ्यपुस्तक में पांच यूनिट हैं जिनमें कहानियां, कविताएं, वार्तालाप और कथात्मक एवं वर्णनात्मक अंश शामिल हैं। इनका उद्देश्य बच्चों को साहस, दया, आलोचनात्मक सोच, सेवा, जिज्ञासा और दृढ़ता जैसे विषयों के लिए प्रेरित करना है। पहली यूनिट ‘विट एंड विजडम’ छात्रों को कृष्णदेव राय के दरबार और तेनाली रामा की तीक्ष्ण बुद्धि से परिचित कराती है, जो अपने हास्य व चतुर सोच के लिए जाने जाते हैं।

मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानी के साथ दूसरी यूनिट में वर्गीज कुरियन की कहानी है। तीसरी यूनिट ‘मिस्ट्री एंड मैजिक’ कहानियों और कविताओं के माध्यम से तर्क, रचनात्मकता और प्राकृतिक दुनिया के चमत्कारों के बारे में बताती (Param Veer Chakra Class 8 textbook)है। चौथी यूनिट ‘इनवायरमेंट’ में रस्किन बांड, सरोजिनी नायडू और कामाक्षी बालासुब्रमण्यम सहित भारतीय लेखकों की रचनाएं शामिल हैं। पांचवी यूनिट ‘साइंस एंड क्यूरियोसिटी’ महिला भौतिक विज्ञानी बिभा चौधरी जैसी विज्ञानियों के बारे में है।

You Might Also Like

Murder Case : छत्तीसगढ़ में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी

News of relief from heat wave : उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

A young man was murdered in a dispute over a conversation with a girl : भाई को बचाने पहुंचे युवक का गला काटा

Suspicious death of constable : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जांच शुरू

Stock market surges amid election trends : सेंसेक्स 900 अंक से अधिक चढ़ा

Newsdesk Admin 11/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Murder Case
Murder Case : छत्तीसगढ़ में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी

सीजी भास्कर, 04 मई। कवर्धा जिले के लोहारा…

News of relief from heat wave : उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

News of relief from heat wave

A young man was murdered in a dispute over a conversation with a girl : भाई को बचाने पहुंचे युवक का गला काटा

A young man was murdered in a dispute…

Suspicious death of constable : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जांच शुरू

Suspicious death of constable

Stock market surges amid election trends : सेंसेक्स 900 अंक से अधिक चढ़ा

Stock market surges amid election trends

You Might Also Like

Murder Case
अपराधछत्तीसगढ़

Murder Case : छत्तीसगढ़ में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी

04/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगमौसमराज्य

News of relief from heat wave : उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

04/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

A young man was murdered in a dispute over a conversation with a girl : भाई को बचाने पहुंचे युवक का गला काटा

04/05/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Suspicious death of constable : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जांच शुरू

04/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?