सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने कार्रवाई (Illegal Timber) की है। डीएनके कॉलोनी में एक घर पर दबिश देकर साल लकड़ी से बनी 20 चौखट जब्त की गई हैं। इस कार्रवाई के बाद अवैध लकड़ी के भंडारण को लेकर विभाग की निगरानी फिर चर्चा में है।
वन विभाग की टीम ने 9 अक्टूबर को मंगलू के घर जांच की। इस दौरान साल प्रजाति की लकड़ी से बनी 20 चौखट मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया गया।
अवैध लकड़ी भंडारण पर कार्रवाई Illegal Timber
वन विभाग ने इस मामले में पीओआर क्रमांक 13454/13 दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें…Voter Registration Camp : स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे मतदाता पंजीयन कैंप, युवाओं को मिलेगा मौका
अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची टीम
यह कार्रवाई वन अधिकारियों के निर्देश पर सहायक वन संरक्षक प्रतीक वर्मा के नेतृत्व (Illegal Timber) में की गई। विभाग के मुताबिक, वन संपदा की सुरक्षा और अवैध लकड़ी के भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी
मामले में वन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Electricity Bill Relief : बिजली बिल समाधान योजना की तारीख बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक मौका



