CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Illegal Timber : 9 लाख की अवैध लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Korba Illegal Timber : 9 लाख की अवैध लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share
Korba Illegal Timber
Korba Illegal Timber

सीजी भास्कर, 22 जुलाई। कोरबा पुलिस ने इमारती लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी और उसे ले जाने में इस्तेमाल की गई एक क्रेन जब्त की है। जब्त लकड़ी की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। (Korba Illegal Timber)

Contents
  • कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक पहुंची थी लकड़ी : Korba Illegal Timber 
  • एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
  • अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच : Korba Illegal Timber 
  • अवैध कटाई की जानकारी तुरंत दें 

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने शिकायत में बताया था कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के पास राजस्व भूमि से बिना अनुमति के 7 पेड़ काटकर उनकी लकड़ी अवैध रूप से ले जाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एएसपी लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

यह भी पढ़ें : गौरेला: मरवाही वनमण्डल में अवैध सागौन की 16 बल्लियां जप्त, एक गिरफ्तार

Korba Illegal Timber
Korba Illegal Timber : 9 लाख की अवैध लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक पहुंची थी लकड़ी : Korba Illegal Timber 

तकनीकी साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि अवैध लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक ले जाया गया था। इसके बाद प्रदेश स्तर की संयुक्त जांच टीम ने कार्रवाई कर 20.169 घन मीटर लकड़ी और परिवहन में इस्तेमाल की गई क्रेन जब्त कर ली।

यह भी पढ़ें : Timber Smuggling : जंगलों में छिपाकर रखी गई लकड़ी पर वन विभाग का धावा, रातभर चली कार्रवाई में बड़ा खुलासा

 

एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने इस मामले में सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 673/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 316(5) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : Udanti Sitanadi Tiger Reserve Action : टाइगर रिजर्व में सागौन तस्करों पर शिकंजा, 6 आरोपी गिरफ्तार

 

अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच : Korba Illegal Timber 

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है। लकड़ी के असली स्रोत, परिवहन में शामिल अन्य लोगों और किसी संगठित गिरोह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Teak Illegal Logging : सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक, 500 से अधिक अवैध बल्लियां जब्त

 

अवैध कटाई की जानकारी तुरंत दें 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे मामले की जांच वैज्ञानिक और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं शासकीय या वन भूमि से अवैध कटाई, लकड़ी का परिवहन या भंडारण होता दिखाई दे, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Forest Encroachment : माचकोट जंगल में अवैध कटाई करते 14 लोग पकड़े गए, वन विभाग की कार्रवाई

ख़बरें और भी हैं : बस्तर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध कब्जे की साजिश नाकाम, 14 गिरफ्तार

NH-63 Accident : कार और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत, आग की लपटों में जिंदा जले दो युवक, NH-63 पर मचा हड़कंप
Chhattisgarh MGNREGA e-KYC Record : छत्तीसगढ़ ने गाड़ा सफलता का झंडा, इस मामले में बना देश का नंबर-1 राज्य
Nari Shakti Vandan Act Controversy : सीएम विष्णुदेव साय का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘इंडी’ गठबंधन ने किया घोर महापाप!
Nalanda Part-2 Controversy: यूथ हब टूटने पर कांग्रेस के 10 सवाल, सरकार पर जनता से धोखे का आरोप
Durg News : भिलाई में कटर दिखा मारपीट करने वाला गुण्डा बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता
Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ की राजनीति (Teacher To…

Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी
Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा (Ramesh…

Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व
Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व

दुर्ग में स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg)  के…

Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच
Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच

छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर (Bastar State Demand)  राज्य…

Chhattisgarh Rain Alert : आज भी बारिश का दौर, बिजली गिरने का खतरा

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert)  का दौर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?