CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Forest Encroachment : माचकोट जंगल में अवैध कटाई करते 14 लोग पकड़े गए, वन विभाग की कार्रवाई

Forest Encroachment : माचकोट जंगल में अवैध कटाई करते 14 लोग पकड़े गए, वन विभाग की कार्रवाई

By Newsdesk Admin
05/02/2026
Share
Forest Encroachment
Forest Encroachment

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। बस्तर जिले के माचकोट वन परिक्षेत्र में वन विभाग की सतर्कता से वनभूमि पर अवैध कब्जे की बड़ी कोशिश नाकाम (Forest Encroachment) हो गई। विशेष गश्ती दल ने आरक्षित वन क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई करते हुए 14 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।

वन विभाग को सूचना मिली थी कि माचकोट रेंज की आरक्षित वनभूमि में सुनियोजित तरीके से पेड़ों को काटा जा रहा है, ताकि जमीन को खंडित कर उस पर कब्जा किया जा सके। सूचना की पुष्टि होते ही वन अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपी कूकानार क्षेत्र से आकर माचकोट के जंगल में अवैध गतिविधियों को अंजाम (Forest Encroachment) दे रहे थे। मौके से पेड़ कटाई से जुड़े औजार और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं, जो अवैध कब्जे की मंशा की पुष्टि करते हैं।

वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत वन अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी तरह की अवैध कटाई या कब्जे की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया (Forest Encroachment) जाएगा और आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

BJP को बड़ी क्षति : मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का हैदराबाद में निधन, शोक की लहर
कोरबा में 9 साल की बच्ची का किडनैप कर रेप:आधीरात घर में घुसकर उठा ले गया आरोपी, महीनेभर पहले बड़ी बहन से भी दुष्कर्म
CG Hasdeo Forest Controversy  :  7 लाख पेड़ों के कत्लेआम पर साय सरकार की चुप्पी पर भड़के भूपेश बघेल!
Kawardha Road Accident: रात के सन्नाटे में टूटी बाइक, एक जिंदगी खत्म… और एक को अस्पताल तक पहुंचाया विधायक ने
Major relief for NHM employees : रुका वेतन मिलेगा, 27% वेतन वृद्धि और ट्रांसफर नीति लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSPDCL Smart Meter 
CSPDCL Smart Meter : क्या स्मार्ट मीटर बढ़ जाता है बिजली का बिल? जानिए पूरा सच

CSPDCL Smart Meter

RRB Exam Cheating
RRB Exam Cheating : शातिर नकलची गिरफ्तार, अंडरगारमेंट में छिपाकर लाया था मोबाइल

RRB Exam Cheating

Raigarh murder case
Raigarh murder case : मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या

Raigarh murder case

Professor assault case
Professor assault case : प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाली युवती पर FIR

Professor assault case

Korba suspicious death
Korba suspicious death : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक

Korba suspicious death

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?