CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GGU नमाज विवाद: छात्रों का आरोप- कमेटी की जांच स्क्रिप्टेड, सिर्फ ‘यस-नो’ में पूछे गए सवाल..

GGU नमाज विवाद: छात्रों का आरोप- कमेटी की जांच स्क्रिप्टेड, सिर्फ ‘यस-नो’ में पूछे गए सवाल..

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल |

बिलासपुर की GGU यूनिवर्सिटी में नमाज मामले में गुरुवार को छात्रों से बयान लिए गए। इस पर कुछ छात्रों और छात्र नेताओं ने जांच कमेटी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि, कमेटी ने स्क्रिप्ट दी और कुछ सवालों के जवाब हां या नहीं में लिए गए।

छात्र नेताओं का भी आरोप है कि, बंद कमरे में दबाव बनाकर जवाब लिए जा रहे हैं। ये जांच दिखावे के लिए। इधर, 12 कोऑर्डिनेटर को हटाने की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। खुद यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना ह कि, ये कार्रवाई नमाज विवाद में नहीं प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के लिए की गई है।

मीडिया के सामने नहीं आए बाकी छात्र

कुलपति प्रो.चक्रवाल के निर्देश पर बनी फैक्ट फाइडिंग कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को कमेटी NSS कैंप में शामिल होने वाले 159 स्टूडेंट्स को बुलाया लेकिन, 117 छात्र ही यूनिवर्सिटी पहुंचे।

इन छात्रों से बयान लिए गए। हालांकि शिकायतकर्ता जो छात्र हैं उनके अलावा बाकी छात्र मीडिया के सामने नहीं आ रहे। वहीं शिकायकर्ता जो छात्र हैं उन्हें भी जांच कमेटी ने बुलाया था। उनका कहना है कि, जांच के दौरान भी अफवाहें फैलाई गई।

NSS ऑफिस में हम लोग बयान देने गए हुए थे। वहां स्क्रिप्ट दी गई जिसे सिर्फ यस-नो में भरना था। किसी से भी अलग से बुलाकर उनका ओपिनियन नहीं लिया गया। बस एक सर ने कहा कि, किसी को कुछ कहना हो तो वो मेरी ऑफिस में 4 बजे तक आ सकते हैं।

छात्र नेता बोले- ये जांच दिखावे की है

जांच को लेकर कुछ छात्र नेताओं का कहना है कि, NSS कैंप में शामिल ज्यादातर स्टूडेंट्स से दबाव डालकर बयान लिया गया। जिन्होंने नमाज पढ़ी है, वो अपनी स्वेच्छा से नमाज पढ़ी है ऐसा कहने का दबाव बना रहे।

जांच बंद कमरे में हो रही है। धरना या प्रदर्शन कर रहे किसी छात्र नेता को उसमें शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में साफ है कि जांच के बहाने मामले को दबाने के लिए लीपापोती की जा रही है।

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी इन बिंदुओं पर लिया बयान

तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी प्रो. वीएस राठौर नेतृत्व में जांच कर रही है, जो 48 घंटे के अंदर कमेटी को रिपोर्ट देगी। छात्रों सेपूछताछ कर फॉर्म भरवाए गए, जिसमें कैंप में उनसे नमाज पढ़वाया गया है या नहीं, वे खुद नमाज पढ़े हैं या जबरदस्ती पढ़वाया गया है जैसे अन्य सवालों के जवाब लिए गए।

पत्नी पर ज़हर देने का आरोप, मौत से पहले पति का वीडियो वायरल
भिलाई के श्रृंखला यादव हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सेशन का फैसला रखा यथावत, दुर्ग के फैसले को आरोपी पक्ष ने बिलासपुर हाईकोर्ट में दी थी चुनौती
Urla Police Rescue Child : बिरगांव बाजार में भटका 6 साल का मासूम, उरला पुलिस ने कुछ ही घंटों में खोजकर परिवार से मिलाया
Korba Rice Mill Irregularity: कोरबा में धान घोटाले का खुलासा, दो राइस मिलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Livelihood
AI Livelihood : बलरामपुर में AI से रोजगार की नई पहल, प्रिज्मा AI के साथ हुआ समझौता

बलरामपुर जिले में महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को…

Bilaspur Education Department
Bilaspur Education Department : युक्तियुक्तकरण और पदोन्नति में अनियमितता का मामला, बिलासपुर में जूनियर अकाउंटेंट निलंबित

युक्तियुक्तकरण और संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता…

Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून
Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून

कमजोर मानसून (Monsoon 2026) का असर अब खेतों…

Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए
Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440)…

Employee Protest
Employee Protest : डीए-डीआर और एरियर्स समेत 8 मांगों को लेकर बिलासपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिलासपुर में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?