सीजी भास्कर, 02 सितम्बर। 24 वर्षीय अनंत कुमार उर्फ छोटू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिहार (Bihar) के भागलपुर जिले से यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
परिजनों का आरोप है कि अनंत को उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने ज़हर देकर मार डाला।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से पहले अनंत ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपना बयान छोड़ा, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में क्या कहा अनंत ने?
वीडियो में अनंत साफ-साफ आरोप लगाता नजर आ रहा है—- “मुझे मेरी पत्नी कीर्ति मिश्रा ने ज़हर खिलाया है।”
- उसने सास, नाना-नानी, मामा-मामी समेत कई रिश्तेदारों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
- साथ ही भवानीपुर थाने के एक पुलिस स्टाफ का नाम लेते हुए कहा कि वह भी लड़की के परिवार की मदद कर रहा है।
- अनंत ने कहा कि पत्नी और उसके परिवार ने उससे 6 लाख रुपये लिए, लेकिन पैसे वापस नहीं किए।
- उल्टा उस पर झूठा केस दर्ज करवा दिया।
एक अन्य वीडियो में अनंत ने पत्नी को दिखाते हुए कहा—
“ठीक है कीर्ति, आज हम दुनिया छोड़ रहे हैं। अब तो तुम खुश हो ना? लेकिन 5 साल में मैंने जो 6 लाख रुपये खर्च किए हैं, वो वापस कर देना।”परिवार का आरोप
अनंत के पिता विवेकानंद चौधरी ने भी गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा—
- “मेरे बेटे की लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद से बहू और उसके परिवार ने बार-बार पैसे की मांग की।”
- “मेरे बेटे से 6 लाख रुपये ले लिए और जब वह पैसे वापस मांगने लगा तो उसे जाल में फंसाकर जहर दे दिया।”
- “कुछ महीने पहले भी बहू ने थाने में हंगामा किया था और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।”
कैसे हुई घटना
- सोमवार को अनंत अपनी पत्नी के घर गया था।
- थोड़ी देर बाद बहू ने ससुर को फोन कर कहा— “आपके बेटे ने जहर खा लिया है, आकर ले जाइए।”
- परिवार उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गया।
- हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर रेफर किया।
- लेकिन रास्ते में ही अनंत की मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि मृतक को न्याय मिल सके।

