CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चाय पीते ही बिगड़ी महिला डॉक्टर की तबीयत, ICU में भर्ती… अस्पताल की कैंटीन सील, लाइसेंस भी रद्द

चाय पीते ही बिगड़ी महिला डॉक्टर की तबीयत, ICU में भर्ती… अस्पताल की कैंटीन सील, लाइसेंस भी रद्द

By Newsdesk Admin
23/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अगस्त। अस्पताल में चाय पीते ही गायनी विभाग की पीजी महिला डॉक्टर की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें रिम्स के ही ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती करवाया गया।

Contents
  • चाय पीते ही बिगड़ी तबियत
  • महिला डॉक्टर ने की थी शिकायत
  • कैंटीन संचालक का लाइसेंस रद्द
डॉक्टर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

यह बात जैसे ही अस्पताल में फैली पूरे मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया।

झारखंड के रांची में स्थित रिम्स अस्पताल के इस मामले की गंभीरता के देखते हुए जांच के लिये रिम्स अस्पताल के द्वारा एक जांच टीम गठित की गई है।

साथ ही स्थानीय बरियातू थाना की पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया।

जानकारी मिलते ही बरियातू थाना की पुलिस रिम्स अस्पताल पहुंची और अस्पताल के कैंटीन को सील कर दिया। चाय के सैम्पल इकट्ठा कर, जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर चाय में ऐसा क्या था कि महिला डॉक्टर की तबियत इस कदर बिगड़ी कि उनको आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर इलाज करना पड़ रहा है।

चाय पीते ही बिगड़ी तबियत

जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि गुरुवार की रात गायनी विभाग की पीजी डॉक्टर की रात ड्यूटी थीं।

इसी बीच उन्होंने अस्पताल के कैंटीन में चाय पी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल, उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टर्स की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

महिला डॉक्टर ने की थी शिकायत

डॉ. राजीव रंजन ने बताया- महिला डॉक्टर ने जब चाय पीनी शुरू की तो यह शिकायत की गई थी कि उसमें से बदबू आ रही है।

बची हुई चाय को पुलिस ने जांच के लिए लैब में भेजा है।

रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चाय में आखिर क्या खराबी थी। फिलहाल डॉक्टर की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

कैंटीन संचालक का लाइसेंस रद्द

यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर अंसारी ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए कैंटीन संचालक का लाइसेंस रद्द करते हुए कैंटीन सील करवा दी है। 

साथ ही मामले की जांच का आदेश जारी किया गया है।

मामले में डॉ. अंसारी ने स्पष्ट कहा है कि ‘दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।’

Congress Organisation Restructuring Meeting: संगठन सृजन अभियान को लेकर दिल्ली में मंथन, भूपेश बघेल और दीपक बैज रहे मौजूद
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राजील में देखी टमाटर की खेती, सिंचाई का अनोखा तरीका भी बताया
India-England Tour 2025 : इस दिन होगा इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा, नए टेस्ट कप्तान पर भी आया अपडेट
Vande Mataram Controversy in Mumbai: बीजेपी नेताओं ने अबू आजमी के घर के बाहर गाया राष्ट्रगीत, मचा सियासी संग्राम
Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hareli Festival
Hareli Festival : मुख्यमंत्री आवास में हरेली की धूम, साय ने की हल और गौ माता की पूजा; किसानों के लिए मांगी खुशहाली

रायपुर में हरेली तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री…

GeM Procurement
GeM Procurement : छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीद में बड़ा उछाल, 3935 करोड़ की खरीदी से बढ़ी स्थानीय कारोबारियों की ताकत

नई दिल्ली में आयोजित सरकारी ई बाजार के…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : रायगढ़ में मवेशियों से भरा ट्रक घेराबंदी में पकड़ा, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

रायगढ़ जिले में देर रात पुलिस की घेराबंदी…

Lightning Strike
Lightning Strike : धान रोपाई के बीच आसमान से आफत, जशपुर की दो महिला मजदूरों की मौत; 20 से ज्यादा घायल

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार को धान…

Child Custody
Child Custody : बच्चे की कस्टडी पर बढ़ा विवाद, डॉक्टर ने पुलिस पर घर में घुसकर परेशान करने का लगाया आरोप

अभनपुर के एक डॉक्टर परिवार में नाबालिग बच्चे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?