CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Tech Start 2025 : विजन 2047 की ओर सशक्त कदम, नवाचार और तकनीक से ‘नया छत्तीसगढ़’ आकार ले रहा है

Chhattisgarh Tech Start 2025 : विजन 2047 की ओर सशक्त कदम, नवाचार और तकनीक से ‘नया छत्तीसगढ़’ आकार ले रहा है

By Newsdesk Admin
04/11/2025
Share
Chhattisgarh Tech Start 2025
Chhattisgarh Tech Start 2025

सीजी भास्कर, 04 नवंबर। छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज या कृषि राज्य नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का उभरता हुआ पावर सेंटर (Chhattisgarh Tech Start 2025) बन रहा है। नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल में आयोजित “छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025” कार्यक्रम ने राज्य में तकनीकी क्रांति के नए अध्याय की शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा, “यह आयोजन हमारे युवाओं की कल्पनाशीलता और राज्य के नवाचार सामर्थ्य को एक मंच पर लाने का प्रतीक है।”

Contents
  • आइडियाथॉन 2025: युवाओं के नवाचार को मिली नई पहचान
  • पार्टनरशिप एक्सचेंज और निवेश की नई दिशा
  • एआई इनोवेशन की झलक और युवाओं का उत्साह

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन 2047 से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ विजन डॉक्यूमेंट (Chhattisgarh Tech Start 2025) तैयार किया है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स देश की आर्थिक ऊर्जा का नया स्रोत हैं और अब छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा कठिन परिस्थितियों में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से कमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा आकांक्षा सत्यवंशी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट बनकर राज्य का नाम रोशन किया, वहीं स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल ने नया रायपुर एयर शो में फाइटर जेट उड़ाकर छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाई दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस में 350 से अधिक सुधार कर राज्य को निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य बनाया है। औद्योगिक क्षेत्र के साथ आईटी और आईटीईएस सेक्टर में भी तीव्र प्रगति हो रही है।

आइडियाथॉन 2025: युवाओं के नवाचार को मिली नई पहचान

मुख्यमंत्री साय ने आइडियाथॉन 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया और कहा कि “युवा नवाचारकर्ताओं के विचार ही तकनीकी भविष्य को आकार देंगे।” इस प्रतियोगिता में राज्यभर से 1800 से अधिक स्टार्टअप आइडियाज आए थे, जिनमें ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं ने भी हिस्सा लिया।

प्रथम पुरस्कार आदर्श वर्मा को दिव्यांगजनों के लिए स्मार्ट बैंड, द्वितीय पुरस्कार जागृति एवं नरेंद्र शर्मा को ‘अटल कवच ट्री गार्ड’और तृतीय पुरस्कार अथर्व दुबे को स्मार्ट सुरक्षा हेलमेट के आइडिया के लिए मिला। मुख्यमंत्री ने एनआईटी रायपुर, रुंगटा बिजनेस इनक्यूबेटर और आईजीकेवीआर को उत्कृष्ट इनक्यूबेशन कार्य के लिए सम्मानित किया।

पार्टनरशिप एक्सचेंज और निवेश की नई दिशा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने माइटी स्टार्टअप हब, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन, वाधवानी फाउंडेशन, नैस्कॉम फाउंडेशन, कार्व स्टार्टअप लैब और स्टार्टअप मिडिल ईस्ट के साथ पार्टनरशिप एक्सचेंज हेतु समझौता पत्र वितरित किए। यह साझेदारी राज्य के स्टार्टअप ईकोसिस्टम को वैश्विक स्तर पर मजबूती देगी। मुख्य सचिव विकास शील ने बताया कि नई औद्योगिक नीति 2024 का लक्ष्य नवाचार, निवेश और रोजगार सृजन के जरिए विजन 2047 (Chhattisgarh Tech Start 2025) को साकार करना है।

एआई इनोवेशन की झलक और युवाओं का उत्साह

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एआई (Artificial Intelligence) आधारित स्टार्टअप स्टॉलों का निरीक्षण किया। युवाओं ने अपने ऐप्स, रोबोटिक सिस्टम, स्मार्ट डिवाइसेस और एग्रीटेक इनोवेशन का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के युवा दुनिया को तकनीक के माध्यम से नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब तक राज्य को ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। आने वाले समय में एआई डेटा सेंटर पार्क और सेमीकंडक्टर प्लांट जैसी परियोजनाएं छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी हब बनाएंगी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव विकास शील, निवेश आयुक्त ऋतु सैन, डीजी एसटीपीआई अरविंद कुमार, सचिव रजत कुमार, और बड़ी संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्योगपति व युवा उद्यमी उपस्थित थे।

Elephant Attack : मशरूम बीनकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, जंगल में मचा कोहराम
दुर्ग बना ओवरऑल चैंपियन: राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में 62 प्वाइंट के साथ बाजी मारी
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन
दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर से प्रभावित हुए PM मोदी: कहा- जहां कभी हिंसा थी, वहां अब बच्चे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में चमक रहे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?