सीजी भास्कर, 04 अगस्त। नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया लिमिटेड के खिलाफ भ्रामक दावों वाले कुछ खाद्य उत्पादों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी बिक्री रोकने के निर्देश जारी किए हैं। (FSSAI Action on Dabur)
यह भी पढ़ें : Analog Paneer Ban : खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, एनालॉग पनीर बेचने पर रोक
‘100% Pure’ जैसे दावों पर FSSAI की आपत्ति : FSSAI Action on Dabur
नियामक का कहना है कि कंपनी अपने कुछ उत्पादों पर “100% नेचुरल”, “100% प्योर”, “100% प्योरिटी गारंटीड” और “100% टेंडर कोकोनट वाटर” जैसे दावे कर रही थी, जो उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : SARTHAK-PDS Phase-2 approved : खाद्य सुरक्षा और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम

ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन और ‘Jaivik Bharat’ लोगो पर भी सवाल
एफएसएसएआई के मुताबिक, ऐसे दावे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (एडवरटाइजिंग एंड क्लेम्स) रेगुलेशंस, 2018 का उल्लंघन हैं। जांच में यह भी पाया गया कि डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी पर वैध ऑर्गेनिक प्रमाणन के बिना ‘जैविक भारत’ का लोगो प्रदर्शित किया गया, जो ऑर्गेनिक फूड्स रेगुलेशंस, 2017 के प्रावधानों के विपरीत है।
कंपनी को बिक्री रोकने और 15 दिन में ATR देने के निर्देश : FSSAI Action on Dabur
इसके अलावा, डाबर होममेड कोकोनट मिल्क पर “100% शुद्धता” का दावा किया गया, जबकि कंपाउंड फूड प्रोडक्ट्स के लिए ऐसे दावों की अनुमति नहीं है। एफएसएसएआई ने बताया कि कंपनी को पहले भी ऐसे भ्रामक दावों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।
नियामक ने कंपनी को संबंधित उत्पादों की बिक्री तत्काल रोकने और 15 दिनों के भीतर ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (ATR) जमा करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें : Gutkha Factory Raid: तीन बार की जांच, हर बार लीपापोती – खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋचा शर्मा को नोटिस
कार्रवाई के बाद शेयर बाजार में डाबर के शेयरों में गिरावट
इस कार्रवाई के बाद शेयर बाजार में भी डाबर इंडिया के शेयरों पर असर देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 2.85% की गिरावट के साथ ₹413.65 पर कारोबार करता दिखा। पिछले एक महीने में शेयर करीब 8% और बीते छह महीनों में 17% से अधिक टूट चुका है।
यह भी पढ़ें : खाने में मिले कीड़े : College के Hostel का कीचन सील, कुत्ते चाट रहे थे बर्तन, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
ख़बरें और भी हैं :रायपुर में मिठाइयों पर चला खाद्य विभाग का डंडा, Sweet Hut और Haldiram में मारी दबिश


