CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शेयर बाजार है ‘लहूलुहान’, क्या बची रहेगी आपकी म्यूचुअल फंड की सेविंग?

शेयर बाजार है ‘लहूलुहान’, क्या बची रहेगी आपकी म्यूचुअल फंड की सेविंग?

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल। भारत का शेयर बाजार आज ‘लहूलुहान’ हो गया. सोमवार को जब बाजार खुला तो सेंसेक्स ने करीब 4,000 अंक का गोता लगाया और 5 मिनट के अंदर ही निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये के आसपास साफ हो गए. शाम तक बाजार ने रिकवरी की, लेकिन निवेशकों का नुकसान तब भी 14 लाख करोड़ रुपये के आसपास बना रहा.

ऐसे में जो आम आदमी छोटी-मोटी मंथली एसआईपी या ऊपरी कमाई को म्यूचुअल फंड में निवेश करके भविष्य को बेहतर बनाने की उम्मीद संजोए हुए है, क्या उसकी कमाई अब भी बची रहेगी?

शेयर बाजार में अभी जो तबाही मची हुई है, उसके पीछे एक बड़ा कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दुनिया के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाना है. उनकी इस टैरिफ नीति पर अमेरिका के शेयर बाजार ने निगेटिव रिएक्शन दिया. वहीं चीन ने भी अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाया है जिससे वहां महंगाई बढ़ने की संभावना बढ़ गई है. साथ ही वैश्विक स्तर पर मंदी की आने की संभावना भी बलवती हुई है.

अमेरिका ने भारत पर भी 26 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है.क्या बची रहेगी आपकी SIP की सेविंग?शेयर बाजार के क्रैश के बीच हर आम आदमी का सवाल है कि उसने बीते कई सालों से मार्केट में एसआईपी के माध्यम से जो पैसा लगाया है, क्या वो सेफ बना रहेगा. इसका जवाब मार्केट के बारे में 19 साल का अनुभव रखने वाली प्रो-मोर फिनटेक की निशा सांघवी देती हैं. उनका कहना है कि ये बाजार के करेक्शन का टाइम है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी सत्ता में नए आए हैं, तो वह अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं.उनका कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप पनी पॉलिसी को लेकर जैसे ही स्टेबल होंगे, वैसे ही बाजार में रिकवरी दिखनी शुरू हो जाएगी. ये समय 6 महीने का हो सकता है. अब शेयर बाजार में जितनी तेजी से गिरावट देखने को मिलती है, उतनी ही जल्दी इसमें रिकवरी आती है.

पहले भी ऐसा देखा जा चुका है. 4 जून 2024 को जब देश में लोकसभा चुनाव का परिणाम आया था तो मार्केट में भयानक क्रैश देखने को मिला था. लेकिन ये कुछ ही दिन में रिकवर हो गया था. ऐसे में बाजार की रिकवरी होते ही लोगों का म्यूचुअल फंड का निवेश भी ‘Red Zone’ से ‘Green Zone’ में आ जाएगा.

क्या निकाल लेना चाहिए म्यूचुअल फंड से पैसा? : आम निवेशक होने के नाते बाजार के हालात को देखकर आपके मन में भी ये सवाल आ सकता है.

इस बात पर निशा सांघवी कहती हैं कि अगर आप अभी म्यूचुअल फंड से पैसा निकालते भी हैं तो आपके पास दूसरे ऑप्शन क्या हैं. एफडी, बैंक सेविंग या कुछ और. उनमें आपको कितना ही रिटर्न मिलेगा. इससे बेहतर तो ये है कि आप अभी म्यूचुअल फंड में खुद को इंवेस्टेड रखें और मार्केट की रिकवरी का इंतजार करें.

निशा सांघवी तो इस समय को ‘स्टॉक मार्केट की सेल’ बताती हैं.उनका कहना है कि अगर आपका गोल लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट है, तो आपको शेयर बाजार या अपनी एसआईपी को बढ़ा देना चाहिए, क्योंकि इस समय आपकी एसआईपी में आपको सस्ती एनएवी मिलेगी. यानी अगर पहले आपको आपकी एसआईपी की वैल्यू में अगर 10 यूनिट एनएवी मिल रही थी, तो अब ये 12 या 15 हो सकती है. इससे मार्केट रिकवर होने पर आपको बंपर फायदा हो सकता है.

म्यूचुअल फंड और एसआईपी में निवेशम्यूचुअल फंड में निवेश शेयर बाजार के जोखिमों के अधीन होता है. इसकी वजह म्यूचुअल फंड का सिस्टम है. जब आम आदमी शेयर बाजार की जानकारी के अभाव में सीधे उसमें पैसा नहीं लगा पाता, तो वह म्यूचुअल फंड में निवेश करता है. म्यूचुअल फंड में इकट्ठा हुआ बहुत सारे लोगों का पैसा, उसके मैनेजर्स अलग-अलग कंपनियों के शेयर में निवेश करते हैं. इससे मिलने वाले रिटर्न को सभी पार्टिसिपेंट्स के बीच बांट दिया जाता है.

जब कोई व्यक्ति किसी म्यूचुअल फंड में एक बार में पैसा नहीं तो वह हर महीने एक निश्चित राशि जिसे SIP कहते हैं, उसके माध्यम से भी म्यूचुअल फंड में निवेश करता है.
दर्दनाक खबर: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, बजरंग चौक पर अज्ञात वाहन ने दो बाइक को मारी टक्कर
गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाया, फिर काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, मां बोली- वो मेरे बेटे के पीछे…
Administrative reshuffle in the Municipal Corporation : बिलासपुर के सभी 8 जोनों में बदले गए कमिश्नर
गौरव गोगोई ISI के निमंत्रण पर गए थे पाकिस्तान… असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप
Benami Land Scam in UP: 200 करोड़ की बेनामी जमीन, 50 GST अफसरों की काली कमाई का खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Awas Yojana Chhattisgarh
PM Awas Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के पक्के मकान

PM Awas Yojana Chhattisgarh : सरकार के मुताबिक,…

Pradeep Mishra Katha Durg
Pradeep Mishra Katha Durg : प्रदीप मिश्रा ने Gen-Z को दिलाई संस्कारों की शपथ, बोले- माता-पिता बच्चों को गाड़ी नहीं, संस्कार दें

Pradeep Mishra Katha Durg :प्रदीप मिश्रा ने माता-पिता…

School Lockdown Protest 
School Lockdown Protest : स्कूल में तालाबंदी के बाद सड़क पर उतरे छात्र, सड़क पर चक्काजाम

School Lockdown Protest : प्रशासन के सामने छात्रों…

Durg Loan Fraud
Durg Loan Fraud : मुद्रा लोन के नाम पर 15 लाख की ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर आरोपी ने हड़पे पैसे

Durg Loan Fraud :पुलिस ने आरोपी के कब्जे…

Labour Welfare
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?