CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IT इंजीनियर बना अपने ही बेटे का कातिल, साढ़े तीन साल के मासूम की कर दी हत्या… ये थी वजह

IT इंजीनियर बना अपने ही बेटे का कातिल, साढ़े तीन साल के मासूम की कर दी हत्या… ये थी वजह

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मार्च: महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शहर में 38 वर्षीय आईटी इंजीनियर माधव टिकेटी ने गुस्से में अपने 3.5 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माधव ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से बच्चे की हत्या कर दी. पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी ने पहले बच्चे का गला काट दिया और फिर शव को सुनसान इलाके में छोड़ दिया. साथ ही बताया कि माधव दो महीने से बेरोजगार था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला तब सामने आया जब मां को बच्चा नहीं मिला तो उसने चंदन नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. ऐसे में पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे माधव अपने बेटे के साथ दिखाई दिया. हालांकि दूसरे फुटेज में माधव अकेले दिखाई दे रहा था. ऐसे में पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया.

क्या थी वजह?

लोकेशन को ट्रैक करते हुए पुलिस ने माधव को वडगांवशेरी के एक लॉज में पाया, जहां वह नशे में था. होश में आने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. माध से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां बच्चे का खून से लथपथ शव बरामद हुआ. डीसीपी (जोन 4) हिम्मत जाधव ने बताया कि माधव को अपनी पत्नी के चरित्र पर बढ़ते शक की वजह से आरोपी ने अपने बेटे को मार डाला. उन्होंने आगे कहा, “शुक्रवार को करीब 2 बजे स्वरूपा (मृतक की मां) ने शिकायत दी थी. महिला ने बताया था कि उसका पति अपने 3.5 वर्षीय बेटे के साथ लापता है.

आरोपी पिता को कर लिया गिरफ्तार

हिम्मत जाधव ने बताया, “जांच करने पर, आरोपी को एक लॉज से हिरासत में लिया, और यह पता चला कि अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उसने अपने बच्चे की हत्या कर दी. हमने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, बेटे का शव बरामद किया है और आगे की जांच के लिए उसे पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया है. ” आरोपी मूल रूप से विशाखापत्तनम का रहने वाला है, जिसे पुणे शहर पुलिस के चंदन नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में बीएनएस धारा 103 (1) और 238 के तहत उचित प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार किया गया.

Jubin Garg Island: सिंगापुर ने भारतीय सिंगर के सम्मान में किया द्वीप का नामकरण
जगन्नाथ यात्रा बना मातम, युवक की पुरी समुद्र में डूबने से दर्दनाक मौत – परिवार में छाया सन्नाटा
Drone Surveillance Anti Drug Action: ड्रोन की नजर में टूटा नशे का नेटवर्क, सार्वजनिक स्थलों से 10 युवक दबोचे गए
Mayank Singh Gangster : अंडरवर्ल्ड की परतें खुलेंगी रायपुर में, गैंगस्टर मयंक सिंह की पेशी तय, प्रोडक्शन वारंट जारी
CG शराब घोटाला : निरंजन दास के बाद आज गिरीराज होटल संचालक नितेश पुरोहित और यश गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?