CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्यार करने की सजा मौत! बेटी का घोंटा गला, शव को टुकड़ों में काटा, भट्ठी में जलाया…कातिल पिता की कहानी

प्यार करने की सजा मौत! बेटी का घोंटा गला, शव को टुकड़ों में काटा, भट्ठी में जलाया…कातिल पिता की कहानी

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 मई। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां डुमरी गांव में एक युवती को प्यार करने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पिता नरेश पंडित ने अपनी ही नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं, पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है.

आरोपी पिता ने पहले घर पर पार्टी का आयोजन किया. पार्टी में डीजे का इंतजाम था. तेज आवाज में एक तरफ डीजे बज रहा था तो वहीं हैवान पिता इतना गुस्से में था कि बेटी का पहले गला घोंटा, फिर शव को टुकड़े-टुकड़े कर दिया. इसके बाद भट्टी में शव के टुकड़ों को डालकर जला दिया. डीजे की तेज आवाज से किसी को भनक तक नही लगी.

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
24 अप्रैल को इस वारदात को अंजाम दिया गया था. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पिता को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया. युवक और युवती के पिता एक ही गांव के अलग-अलग वार्ड के पार्षद हैं. घटना के बाद गांव मे तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

घटना का खुलासा तब हुआ, जब गांव के चौकीदार अनिल कुमार को वारदात की भनक लगी. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मुशहरी थानेदार को पूरी जानकारी दी. इसके आधार पर युवती के पिता के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

ग्रामीणों ने बताया कि युवती का गांव के मिथुन कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से मिलते जुलते थे. फोन पर भी खूब बातें होती थी. घरवाले विरोध भी किए. दोनों प्यार में इस कदर पागल हो गए कि घर से भागने का प्लान बना डाला. मार्च में घर छोड़ कर दोनों भाग गए. बेटी के भाग जाने से पिता काफी नाराज थे. सामाजिक और पुलिसिया दबाव पर लड़के के पिता ने दोनों को 19 मार्च को पुलिस के समक्ष लाया.

भट्ठी में जलाया शव
थाने पर बंध पत्र पर युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया. इसके बाद भी दोनों फोन पर घंटों बात करने लगे. इसकी भनक लगते ही पिता ने आपा खो दिया. प्रेम प्रसंग पिता को नागवार गुजरा और ऑनर किलिंग का प्लान बना डाला. 24 अप्रैल की शाम आरोपी के घर पर डीजे और पार्टी का माहौल था. इसी दौरान किशोरी की हत्या की गई. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को घर के पीछे भट्ठी में फूंक दिया. यह पूरी योजना बेहद शातिराना ढंग से रची गई थी.

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि प्रेम प्रसंग में पिता ने पुत्री की हत्या कर दी. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अन्य सहयोगियों की भी तलाश जारी है. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

Bhopal Municipal Negligence: स्वीकृत सड़क का रिकॉर्ड गायब, डिप्टी इंजीनियर की बड़ी चूक उजागर
दीपावली पर धमाके से दहल उठा मोहल्ला, मची अफरा तफरी, पति-पत्नी की मौत, कई घायल भेजे गए अस्पताल
‘अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक से मुक्त होगा बस्तर, छत्तीसगढ़ में बोले गृहमंत्री अमित शाह
Strict action against drivers without helmets in Durg : 5 पुलिसकर्मियों का भी चालान
Akasa Air : दो बड़े शहरों के बीच क्या खुला नया रास्ता, यात्रियों के लिए आई अहम सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़
Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़

रायपुर में स्टेट जीएसटी विभाग (Date Tax Evasion)…

Tankram Verma
Tankram Verma : मंत्री के दौरे से पहले नगरी में बढ़ी हलचल, युवा कांग्रेस नेताओं को थाने में रोकने का आरोप

नगरी में प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा के…

Bilaspur Accident : तेज रफ्तार बाइक बनी काल, रेलिंग का पाइप पेट में घुसा
Bilaspur Accident : तेज रफ्तार बाइक बनी काल, रेलिंग का पाइप पेट में घुसा

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के कानन पेंडारी…

Raipur Family Death Case  : पांच मौतों के पीछे सट्टेबाजी का कर्ज! SIT जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
Raipur Family Death Case  : पांच मौतों के पीछे सट्टेबाजी का कर्ज! SIT जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार…

Parenting Workshop
Parenting Workshop : बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर धमतरी में खास पहल, पालकों को दिए गए बेहतर परवरिश के अहम मंत्र

धमतरी में बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकार और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?