CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मौलाना रजवी ने पाक में आतंकी ठिकानों में हमलों पर कहा- यह बहुत जरूरी था, हम शुक्रवार को…

मौलाना रजवी ने पाक में आतंकी ठिकानों में हमलों पर कहा- यह बहुत जरूरी था, हम शुक्रवार को…

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

07 मई 2025 :

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर स्ट्राइक की है. भारत ने बुधवार की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है. इसे लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान पर हमला किया है और आतंकी अड्डों को नष्ट किया. यह बहुत ज्यादा जरूरी है.

उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान आतंक को पालता-पोस्ता है और बाहरी दुनिया में इस बात से इंकार करता है. लेकिन चोर की तरह भारत में हमला कराता है. इसका मुंह तोड़ जवाब देना जरूरी है. भारतवासी यही चाहते थे और वह सरकार से मांग भी कर रहे थे कि आतंकवाद को करारा जवाब दिया जाए. भारतीय एयरफोर्स ने जो पाकिस्तान के अंदर आतंकियों के अड्डों को ध्वस्त किया है, उनकी नर्सरियों को खत्म किया है, यह एक बहुत अच्छा कदम है.

‘तकरीरों के माध्यम से अवाम को यह समझाएं कि…’

इसके पहले मौलाना ने अपने एक बयान में कहा था कि भारत का मुसलमान उलमा काउंसिल पाकिस्तान की बातों से प्रभावित होने वाला नहीं है. न ही भारत के लोग उनकी भभकियों से डरने वाले हैं. कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है. कश्मीर की जनता भी अमन चाहती है. मौलाना ने मस्जिदों के इमामों से अपील की है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद तकरीरों के माध्यम से अवाम को यह समझाएं कि दुश्मन का मुकाबला करने के लिए सभी एकजुट रहें. हिंदू और मुसलमानों के बीच दरार डालने वाले लोगों के बहकावे में न आएं.

ज्ञात हो कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का कड़ा जवाब दिया है. भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है. पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद यह बहुत बड़ी कार्रवाई की गई है. देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. भारत की इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है.

प्रिंसिपल ने समय से पहले कर दी छुट्टी… महिला टीचर के साथ करने लगे अश्लील हरकतें, पुलिस के पास पहुंचा मामला
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने की पीएम मोदी की तारीफ, अपनी ही पार्टी पर क्यों भड़के?
Amazon-Flipkart पर फेक सामान! आपकी जिंदगी और पैसे से हो रहा ‘खिलवाड़’
दिनदहाड़े मारपीट, चाकू और डंडे चले, जमीन विवाद में कई घायल, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Farmer files nomination in Bihar Election : 72 साल के किसान ने कहा – अब शिकायत नहीं, समाधान करूंगा खुद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RCC Drain Kurud News
RCC Drain Kurud News : कुरूद नगर को मिली बड़ी सौगात, आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख रुपए मंजूर

धमतरी जिले के कुरूद नगर की जल निकासी…

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले
Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : सूरजपुर जिले में…

Vaishali Nagar Vidhayak : विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील, जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ
Vaishali Nagar Vidhayak : विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील, जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ

भिलाई नगर, 30 जुलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश…

Udanti Bridge Collapse : बारिश के कहर में बहा निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा मार्ग प्रभावित
Udanti Bridge Collapse : बारिश के कहर में बहा निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा मार्ग प्रभावित

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद…

Kiran Singh Deo Accident : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव दिल्ली रेफर
Kiran Singh Deo Accident : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव दिल्ली रेफर

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?