CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Suicide Case : प्रताड़ना से इंजीनियर ने की आत्महत्या, नोयडा की युवती पर जुर्म दर्ज

Bilaspur Suicide Case : प्रताड़ना से इंजीनियर ने की आत्महत्या, नोयडा की युवती पर जुर्म दर्ज

By Newsdesk Admin
23/11/2025
Share
Bilaspur Suicide Case
Bilaspur Suicide Case

सीजी भास्कर, 23 नवंबर। बिलासपुर शहर के अग्रसेन चौक के पास रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer Suicide) ने 27 सितंबर को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके पास मिले सुसाइड नोट (Bilaspur Suicide Case) और मोबाइल स्क्रीन पर लिखे मैसेज से पता चला कि नोयडा में रहने वाली युवती उसे लगातार परेशान कर रही थी। पुलिस ने जांच के बाद युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस युवती की लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

Contents
  • शादी वाली वेबसाइट से हुई थी पहचान
  • दिल्ली पुलिस से मिलेगी युवती की जानकारी

सिविल लाइन क्षेत्र के अग्रसेन चौक के पास स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहने वाले गौरव सवन्नी (30) आईटी सेक्टर (IT Employee) में काम करते थे। वे नोयडा की एक फर्म में नौकरी करते थे और पिछले दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। 27 सितंबर को वे किसी बात से नाराज़ होकर घर से निकले। स्वजन ने उनकी खोजबीन की, लेकिन रात करीब 12 बजे उनका शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर मिला।

जेब की तलाशी में मिला सुसाइड नोट (Bilaspur Suicide Case) जिसमें प्रियंका नाम की युवती द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना (Mental Harassment) की बात लिखी थी और अपनी मौत का कारण भी उसी को बताया था। जांच में सामने आया कि युवती ने नोयडा में गौरव के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत (Fake Allegation Case) दर्ज कराई थी, जिसके कारण गौरव को जेल जाना पड़ा था। जमानत पर छूटने के बाद वे घर में रहकर काम कर रहे थे, लेकिन युवती द्वारा लगातार परेशान किए जाने से मानसिक दबाव बढ़ता गया और उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने नोयडा निवासी प्रियंका सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन टीआइ ने कहा कि युवती की गिरफ्तारी के लिए टीम जल्द ही नोयडा भेजी जाएगी।

शादी वाली वेबसाइट से हुई थी पहचान

गौरव दिल्ली में नौकरी करते थे। उन्होंने शादी के लिए एक ऑनलाइन मैट्रिमोनी प्रोफाइल बनाया था, जिसके माध्यम से उनकी पहचान प्रियंका से हुई। दोनों में मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और वे सार्वजनिक जगह पर दो बार मिले भी। आरोप है कि युवती ने उन्हें फंसाने के लिए झूठा केस दर्ज कराया, जिससे गौरव तनाव और शर्मिंदगी का शिकार हुए और जेल भी जाना पड़ा।

दिल्ली पुलिस से मिलेगी युवती की जानकारी

गौरव के स्वजन का कहना है कि जब दिल्ली पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया तब पहली बार उन्हें पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी हुई। इससे पहले परिवार को प्रियंका के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अभी भी युवती का पता परिवार के पास नहीं है। सिविल लाइन पुलिस अब दिल्ली पुलिस से उसकी एफआईआर और व्यक्तिगत विवरण प्राप्त करने के लिए औपचारिक संपर्क कर रही है।

Durg Road Accident News: तेज रफ्तार मालवाहक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत
Pedestrian Hit by Car : सड़क क्रास कर रहे सेलून संचालक को कार ने मारी ठोकर, घायल भिलाई अस्पताल में
SEX Racket : SPA सेंटर में देह व्यापार, 6 लड़कियां, दो ग्राहक हिरासत में, देखिए विडियो
दुर्ग में जेठ ने बहू के सामने कान पकड़ कर मांगी माफी, ढीमर समाज ने पीड़ित महिला के सामाजिक बहिष्कार को समाप्त करने की सार्वजनिक घोषणा‌, जिले में महिला आयोग की 11वीं सुनवाई में आज की प्रकरण
ABVP memorandum at Indira Gandhi College: अव्यवस्थाओं के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

IPL Rain
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Arpa Bhainsajhar Land Scam: अरपा–भैंसाझार भू-अर्जन में नया एक्शन, SDO और सब इंजीनियर निलंबित

22/02/2026
Bilaspur High Court Judgment
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Municipal Commissioner Misuse Case: कर्मचारी से निजी काम कराने का आरोप, हाईकोर्ट सख्त

17/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

चिरमिरी निगम में संतोष सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए, पांचवीं बार पार्षद; बोले- सभी 40 वार्डों का होगा समान विकास..

08/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ में SDM-तहसीलदार समेत 20 अफसरों के ठिकानों पर रेड; कैश-ज्वेलरी, जमीनों के दस्तावेज मिले

25/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?