CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर निगम भवन शाखा प्रभारी रिटायर, अनुपम को नया प्रभार; इंजीनियरों के दायित्व में फेरबदल..

बिलासपुर निगम भवन शाखा प्रभारी रिटायर, अनुपम को नया प्रभार; इंजीनियरों के दायित्व में फेरबदल..

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 जुलाई |

बिलासपुर नगर निगम के भवन अधिकारी सुरेश शर्मा आखिरकार अब रिटायर हो गए। एमआईसी से उन्हें संविदा नियुक्ति देकर कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर राज्य शासन ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। वहीं, बिजली विभाग के प्रभारी सुब्रत कर भी सेवानिवृत्त हो गए।

जिसके बाद सोमवार को कमिश्नर अमित कुमार ने इंजीनियरों और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया। जारी आदेश के अनुसार कई अफसरों का प्रभार बदल कर उन्हें दूसरी जगह पर भेजा गया है।

सेवावृद्धि देने पर सभापति ने दर्ज कराई थी आपत्ति

बता दें कि भवन शाखा प्रभारी सुरेश शर्मा को सेवावृद्धि देने के मामले में सभापति विनोद सोनी ने ही आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पैसे लेकर उनका कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव एमआईसी में पास किया गया है।

वहीं, कांग्रेस पार्षदों ने भी उनकी सेवा वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध किया। हालांकि, विरोध के बाद भी एमआईसी ने प्रस्ताव पास कर राज्य शासन को भेज दिया। जिस पर अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है। इधर, कार्यकाल समाप्त होने पर 30 जून को भवन शाखा प्रभारी सुरेश शर्मा और बिजली विभाग के प्रभारी सुब्रत कर रिटायर हो गए।

अनुपम तिवारी को मिली भवन शाखा की जिम्मेदारी

2 अधिकारियों के रिटायर होने के बाद निगम प्रशासन ने अफसरों के प्रभार में फेरबदल करने का आदेश जारी किया है। इसके अनुसार स्वच्छता के नोडल अफसर, कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी को अब भवन अधिकारी बनाया गया है।

वहीं, नीलेश पटेल को बिजली विभाग का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उद्यान शाखा के प्रभारी ललित त्रिवेदी का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह सब इंजीनियर श्रीकांत नायर को उद्यान शाखा का प्रभारी बनाया गया है। भवन शाखा में सब इंजीनियर राघवेंद्र सिंह राजपूत, आशीष पांडेय और अनिल वासू को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जोन कमिश्नर को बनाया स्वास्थ्य विभाग का नोडल अफसर

इधर, जोन-2 तिफरा के कमिश्नर प्रवेश कश्यप को स्वास्थ्य विभाग का नोडल अफसर बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग में सब इंजीनियर मनीष यादव को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। जोन क्रमांक 8 कोनी के जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय को कोनी से हटाकर जोन-2 तिफरा का जोन कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

बाजार विभाग की प्रभारी विभा सिंह को जोन-8 कोनी का जोन कमिश्नर बनाया गया है। इसी तरह जल विभाग के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। जल विभाग का काम देख रहे कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी की जगह अब सचिन गुप्ता को इस विभाग का प्रभारी बनाया गया है। जल विभाग में अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, सब इंजीनियर भूषण पैकरा और गोपाल अग्रवाल को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार

निगम आयुक्त ने व्यवस्था के तहत अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, चीफ इंजीनियर राजकुमार मिश्रा, एसई संजय शर्मा, ईई एसपी साहू, सब इंजीनियर श्रीकांत नायर, मनीष यादव, विकास पात्रे समेत कई इंजीनियरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। ये अधिकारी अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ नए दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

ED (प्रवर्तन निदेशालय) Action : राइस मिल के दो डायरेक्टर गिरफ्तार 🛑 मामला 1200 करोड़ की धोखाधड़ी, मनी लांड्रिंग
Surajpur Bribery Case : तहसील कार्यालय का रिश्वतखोर बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज से ठंड दे सकती है राहत, कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना
भिलाई के पावर हाऊस में बिहार के तीन युवकों से 4 लाख का गांजा जब्त, कार्रवाई में जुटी छावनी पुलिस
Chhattisgarh Cmart City Plan : छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिली स्मार्ट सिटी 2.0 की एंट्री, सीएम साय की अहम बैठक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?