CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Civil Defence : आपदा नहीं बने संकट…! छत्तीसगढ़ ने तैयार की नागरिक सुरक्षा की पुख्ता योजना

Civil Defence : आपदा नहीं बने संकट…! छत्तीसगढ़ ने तैयार की नागरिक सुरक्षा की पुख्ता योजना

By Newsdesk Admin
21/05/2025
Share
Civil Defence
Civil Defence

सीजी भास्कर, 22 मई। मंत्रालय महानदी भवन में आज राज्य शासन द्वारा ‘कम्पेंडियम ऑफ इंस्ट्रक्शन सिविल डिफेन्स’(Civil Defence) की गाइडलाइन के तहत गठित राज्य स्तरीय नागरिक सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने की। बैठक में डीजीपी अरूण देव गौतम और अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक (Civil Defence) में राज्य में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक सेवाओं की स्थिति और बेहतर समन्वय के लिए विभागीय तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों को नए सिरे से वालंटियर पंजीयन कराने और प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बड़े उद्योगों, पॉवर स्टेशन, वेयरहाउस, ईंधन केंद्र, और अस्पतालों के निकटवर्ती टावरों की पहचान कर आपातकालीन स्थिति में सूचनाओं और सहायता के त्वरित आदान-प्रदान की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

जन-जागरूकता अभियान के तहत अफवाहों को रोकने के लिए संचार माध्यमों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए गए। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में बिजली, पानी, खाद्यान्न, स्वास्थ्य, दूरसंचार, यातायात व ईंधन जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए व्यापक और समन्वित कार्ययोजना तैयार करने का फैसला लिया गया।

सभी जिलों में नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित करने तथा राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का निर्देश दिया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एसडीआरएफ के उपयोग के संबंध में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक (Civil Defence) में राजस्व, परिवहन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पीडब्ल्यूडी, वाणिज्य एवं उद्योग, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, पंचायत, नगरीय प्रशासन, जल संसाधन, सैनिक कल्याण समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा रेल मंडल, बीएसएनएल, नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा और एसडीआरएफ के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

रायपुर मर्डर मिस्ट्री: प्रॉपर्टी के लिए कत्ल, इंस्टाग्राम पर बोली- ‘दुनिया मेरी आंखों से देखो’
Cow Vigilante Violence : मृत गाय की कर रहा था सफाई, गो सेवकों ने हत्या का आरोप लगाकर की मारपीट
131 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे बाबा बागेश्वर, 400 गांव का दौरा करने का क्या है मकसद
Raipur Education Drive : आत्मानंद स्कूलों में 80 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, गणित-विज्ञान और अंग्रेजी पर रहेगा फोकस
बीएसपी के मुख्य मार्ग NO एंट्री 🚫 जोन में घुसा ट्रक और कार को मार दी टक्कर, बाल बाल बचा कार सवार, प्रदर्शनकारी संयुक्त ट्रेड यूनियन ने घेरा, कहा – नो एंट्री जोन में ट्रक प्रवेश के लिए प्रबंधन जिम्मेदार, मौका स्थल पर पहुंचे बीएसपी अधिकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : ई-20 पेट्रोल को…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में दिव्यांग…

England Vs Pakistan : इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता एजबेस्टन टेस्ट, पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप, सचिन से आगे निकले जो रूट
England Vs Pakistan : इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता एजबेस्टन टेस्ट, पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप, सचिन से आगे निकले जो रूट

इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान को 8…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?