CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खाने में मिले कीड़े : College के Hostel का कीचन सील, कुत्ते चाट रहे थे बर्तन, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

खाने में मिले कीड़े : College के Hostel का कीचन सील, कुत्ते चाट रहे थे बर्तन, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
07/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 7 सितंबर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भोजन में कीड़े और गंदगी मिलने पर प्रशसनिक टीम ने रायसेन रोड स्थित सैम कॉलेज के हॉस्टल का किचन सील कर दिया है। टीम में शामिल अफसरों ने इस दौरान हॉस्टल का निरीक्षण किया, जहां उन्हें गंदगी समेत तमाम अव्यवस्थाएं मिली हैं।

बताया जा रहा है कि हॉस्टल में रह रहे छात्र वायरल और टाइफाइड से परेशान थे। पिछले दिनों उन्होंने हॉस्टल और वहां बनने वाले भोजन का वीडियो बनाकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों को भेजा था। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी शुक्रवार को टीम के साथ हॉस्टल पहुंचे और जांच पड़ताल की। टीम को इस दौरान मैस में मिली साबूदाने की खिचड़ी में कीड़े नजर आए। साथ ही किचन में कॉकरोच और अन्य कीड़े घूम रहे थे, फूड लाइसेंस भी नहीं था तो उन्होंने मैस का किचन सील कर दिया। आपको बता दें कि इस हॉस्टल में 70 से अधिक छात्र रहते हैं।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि विभागीय टीम जब मौके पर पहुंची तो छत से पानी टपक रहा था, आउटसोर्स कर्मचारी को खाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम ने जब बर्तन धोने वाली जगह देखी तो वहां पर कुत्ते बर्तन चाट रहे थे। टीम ने मौके पर फूड लाइसेंस मांगा, जिसे प्रबंधन नहीं दिखा पाया। इस आधार पर मैस के किचन को सील कर केस दर्ज किया गया है।

Jalaun Inspector Death Mystery: फॉरेंसिक की तीन लाइने तय करेंगी सच—गोली किसने चलाई, कितना करीब खड़ा था शूटर और कमरे में उस वक्त कौन था
SUPREME COURT : गवर्नर की पावर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CM बोले- सरकार के लिए बड़ी राहत
Amleshwar Police Action : अमलेश्वर में नशे पर सख्ती, 1.3 किलो गांजा और नकद रकम के साथ तस्कर दबोचा गया
मशहूर फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की हो सकती है गिरफ्तारी….❓ घर पर पुलिस टीम ने दी दस्तक, जानिए क्या है पूरा मामला..
NIA ने तहव्वुर राणा से लिए वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल, तिहाड़ शिफ्ट होने से पहले जुटाए गए अहम सबूत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

Grain ATM
Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी

बिलासपुर में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही नए…

Sawan Somwar
Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ पूरी तरह…

Liquor Shop
Liquor Shop : शराब दुकान को लेकर गांव में बढ़ा बवाल, पूर्व मंत्री ने अधिकारी को फोन पर दी सख्त चेतावनी

कोरबा जिले के एक गांव में प्रस्तावित शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?