CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कर लीजिए दर्शन, अमरनाथ गुफा से सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, इतनी है ऊंचाई

कर लीजिए दर्शन, अमरनाथ गुफा से सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, इतनी है ऊंचाई

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 मई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच जम्मू कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में हर साल प्राकृतिक रूप से बनने वाली हिम शिवलिंग की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

इस बार शिवलिंग ने बड़ा आकार लिया हुआ है। शिवलिंग की इस बार ऊंचाई करीब 7 फीट है। साल भर लाखों की तादाद में श्रद्धालु अमरनाथ गुफा में बनने वाली इस हिम शिवलिंग की पहली तस्वीर का इंतजार करते हैं। आगामी 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है।

यह यात्रा करीब 38 दिनों तक चलकर 9 अगस्त को छड़ी मुबारक के साथ रक्षाबंधन के दिन पूरी होगी.जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने इस साल की अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया है।

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की उम्र 13 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

15 अप्रैल से अभी तक ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से करीब 3 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने अमरनाथ की यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन करवाया है।

इस बार बोर्ड ने ई-केवाईसी, आरएफआईडी कार्ड, ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन और दूसरी व्यवस्थाओं को भी अच्छा करने का निर्णय लिया है जिससे अमरनाथ की पवित्र यात्रा अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित रहे।

सूत्रों की मानें तो पहलगाम हमले का कोई असर अभी तक रिजस्ट्रेशन पर देखने को नहीं मिला है। इस बार पिछली बार से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ मंदिर के साथ कई किंवदंतियां जुड़ी हुई हैं. इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों (वह स्थान जहां देवी सती के शरीर के अंग गिरे थे) में रखा गया है।

अमरनाथ मंदिर को उस स्थान के रूप में भी वर्णित किया जाता है, जहां शिव जी ने देवी पार्वती को जीवन और अनंत काल का रहस्य सुनाया था। इस मंदिर का अधिकांश भाग सालों भर बर्फ से घिरा रहता है। गर्मी के मौसम में मंदिर को बहुत कम समय के लिए खोला जाता है।

पानी की बूंदों से बन जाता है शिवलिंग

सबसे खास बात है कि गुफा में जो प्राकृतिक रूप से शिवलिंग बनता है, वह गिरती हुई पानी की बूंदों से बनता है। श्रद्धालुओं को 40 मीटर ऊंची इस गुफानुमा मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 35 से 48 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है।

अमरनाथ मंदिर की गुफा 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह तीर्थयात्रा अपने जगह और पर्यावरण के कारण एक कठिन ट्रैक है। मंदिर के दर्शन करने के इच्छुक भक्तों को ऊंचाई और दूरी को तय करने के लिए अच्छी सेहत में होना जरूरी है।

25 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राहुल देव, 14अगस्त को भिलाई में रजत जयंती समारोह
हेडमास्टर की 70 हजार रूपये आवक, पत्नी 20 हजार रूपये भरण पोषण की हकदार, महिला आयोग कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भेजेगा अनुशंसा पत्र, महिला की समस्या हल करने के लिए है आयोग, न कि पति की – डॉ. किरणमयी नायक
रायपुर में नशीली टेबलेट बेचते ओडिशा के युवक गिरफ्तार:आरोपी चलाता है मेडिकल दुकान, नारकोटिक्स एक्ट में एक्शन
क्लीनिक में सो रहे युवक का मर्डर, बदमाशों ने किया हमला, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच तेज..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

Akaltara Fire Rescue 
Akaltara Fire Rescue : बड़ा हादसा टला, पुलिस की तत्परता से आग के बीच 14 लोगों को सुरक्षित बचाया

Akaltara Fire Rescue : पुलिस और संबंधित विभाग की…

Balodabazar Development
Balodabazar Development : बलौदाबाजार को बड़ी सौगात की तैयारी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की पहल

Balodabazar Development :प्रस्तावित कार्यों को लेकर आगे की…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : बोलेरो से 88 किलो गांजा जब्त, 44 लाख के नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling : पुलिस अब आरोपी से पूछताछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?