CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (अम्बिकापुर) के कुलपति को महिला आयोग ने बनाया पक्षकार, एक अन्य प्रकरण में महिला को 25 लाख मिलेगा भरण पोषण, बकाया भुगतान के लिए कलेक्टर को पत्र

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (अम्बिकापुर) के कुलपति को महिला आयोग ने बनाया पक्षकार, एक अन्य प्रकरण में महिला को 25 लाख मिलेगा भरण पोषण, बकाया भुगतान के लिए कलेक्टर को पत्र

By Newsdesk Admin
22/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक व सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती ओज देवी मंडावी, शिक्षामित्र शोरी एवं श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव ने आज रायपुर आयोग कार्यालय में महिला सम्मिलन से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की।

आज की सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदकगणों द्वारा आवेदिका को विद्यार्थियो के नंबर कम-ज्यादा करने के लिए दबाव व धमकी दिया जा रहा था। आवेदिका ने बताया कि मा. राज्यपाल महो. ने तत्कालीन कुलपति को 20.10.2024 को पद से बर्खास्त कर दिया है। इस मामले में आवेदिका को उसके पद से हटा दिया गया है। इस प्रकरण में दोनो पक्षों को सुना गया और उनके द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर निर्णय को लंबित रखा गया है। आयोग ने कहा कि इस प्रकरण में संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति को पक्षकार बनाया जाना आवश्यक है, ताकि इस प्रकरण का निराकरण किया जा सके।

एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि वह अपना प्रकरण वापस लेना चाहती है। आवेदिका ने बताया कि उसे लगभग 25-30 लाख की सम्पत्ति प्राप्त हो गयी है और परिवार के सभी सदस्य मिलजुल कर रह रहे है उन्हें अब कोई समस्या नहीं है। इस स्तर पर प्रकरण नस्तीबध्द किया गया।

एक अन्य प्रकरण में अनावेदक पक्ष के द्वारा आयोग में पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 300 लोगो को बुलाकर दबाव की राजनीति बनाने का प्रयास किया गया। आवेदिका ने बताया की अनावेदकगणों द्वारा उसका चारित्रिक हनन कर उसे बदनाम किया गया। आवेदिका ने थाने पर लिखित शिकायत की थी, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही थाने के द्वारा नहीं किया गया। आयोग के द्वारा आवेदिका के प्रकरण में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश थाना अभनपुर को दिया, साथ ही आयोग द्वारा अनावेदक को कड़ी समझाईश दी गई कि भविष्य में आयोग के निर्देश के बिना अनावश्यक भीड लाकर दबाव बनाने का प्रयास ना करे।अन्य प्रकरण में अनावेदकगणों के द्वारा आवेदिका को कोविड कार्यकाल के दौरान की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। आयोग ने दोनो पक्षों की बात सुनी और इस संबंध में जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित किये जाने का निर्देश दिया ताकि वह प्रकरण की जांच कर आवेदिका के बकाया वेतन के भुगतान का निराकरण कर 2 माह के भीतर आयोग में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि उसके पिता व चाचा जो कि अनावेदक है पेशी में आने से बचते है और लगातार आवेदिका को परेशान कर रहे है। इसलिए आयोग के द्वारा सभी अनावेदकगणों को थाना प्रभारी के माध्यम से बुलाये जाने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रकरण का निराकरण किया जा सके।

दुर्ग जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज छोड़ मुर्गा पार्टी कर रहे थे डॉक्टर और स्टॉफ, देखिए वायरल वीडियो, CHMO ने कहा – जांच कर रहे, सख्त कार्रवाई होगी
New twist in Pendra businessman murder case : भाई को आया हत्या की जिम्मेदारी वाला व्हाट्सएप मैसेज, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
Chhattisgarh Paper Leak : पेपर लीक कांड पर ‘सियासी संग्राम’, विकास उपाध्याय का हमला— “भाजपा नेताओं के संरक्षण में लीक हुआ हिंदी का पर्चा”; आत्मानंद स्कूल और आयुष्मान योजना पर भी घेरा
Child Marriage Stopped Sukma : नदी-नाले पार कर रोकी गई 12 वर्षीय बालिका की शादी
Post Office Investment Schemes: बैंक एफडी से आगे निकलीं डाकघर की योजनाएं, निवेशकों का भरोसा हुआ मजबूत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?