CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ganja Smuggling  : गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.961 किलो गांजा जब्त, 7 गिरफ्तार

Ganja Smuggling  : गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.961 किलो गांजा जब्त, 7 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
26/07/2026
Share
Ganja Smuggling
Ganja Smuggling

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी (Ganja Smuggling ) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 10.961 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 5.48 लाख रुपये मूल्य का गांजा, बोलेरो वाहन और पांच टचस्क्रीन मोबाइल सहित लाखों रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

Contents
  • रायपुर से खरीदार गिरफ्तार
  • रायपुर के तस्करों तक पहुंची जांच
  • दूसरे मामले में 7.979 किलो गांजा बरामद
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
  • कार्रवाई के प्रमुख बिंदु Ganja Smuggling 

यह भी पढ़ें : Congress Victory Rally : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाली विजय रैली,  जीत को इन्हें दिया श्रेय…  

रायपुर से खरीदार गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना फिंगेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजिम महासमुंद छुरा मार्ग पर संदिग्ध बोलेरो वाहन क्रमांक CG18L6718 को रोककर तलाशी ली। वाहन से 2.982 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में दो आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें :  ITBP Rescue : उफनते नालों के बीच गर्भवती को जवानों ने बचाया

रायपुर के तस्करों तक पहुंची जांच

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा रायपुर निवासी मोहम्मद शकील उर्फ राजा लाइट और मोहम्मद फैजान बख्श को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए दोनों खरीदार तस्करों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में गांजा, बोलेरो वाहन और तीन मोबाइल सहित करीब 8.25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें : Dial 112 Crisis : 112 के अनुभवी चालकों पर नौकरी का संकट, 10वीं पास की अनिवार्यता से 200 से ज्यादा प्रभावित

दूसरे मामले में 7.979 किलो गांजा बरामद

इसके अगले दिन 25 जुलाई को थाना फिंगेश्वर पुलिस को ग्राम बोरसी में गांजा बिक्री की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने चैतरा मोड़ के पास एक मकान में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान महेश उर्फ शिवांश जांगड़े और लवीन कुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 7.979 किलोग्राम गांजा और दो टचस्क्रीन मोबाइल बरामद किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें :  BSP Scrap Theft : मामले में नया खुलासा, कोक-कोयला भी किया जा रहा था पार

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  BSP Scrap Theft : मामले में नया खुलासा, कोक-कोयला भी किया जा रहा था पार

कार्रवाई के प्रमुख बिंदु Ganja Smuggling 

  • कुल 10.961 किलोग्राम गांजा जब्त
  • 7 आरोपी गिरफ्तार, जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल
  • रायपुर से दो खरीदार तस्कर गिरफ्तार
  • बोलेरो वाहन और 5 मोबाइल जब्त
  • दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

Mobile Shop Burglary Ambikapur : शहर के बीचोंबीच मोबाइल दुकान में सेंधमारी, 25 लाख की चोरी
नागिन ने पांच को डसा, तीन का काम तमाम, अब पुलिस ने कातिल नागिन को पकड़ने 11 हजार में बुलाए सपेरे, दहशत से गांव हो रहा खाली, लोगों ने कहा वन विभाग ने जिसे पकड़ा वह दूसरा सांप है
Weapon Threat Incident: बीएसपी टाउनशिप में गड़ांसा लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में ACB की कार्रवाई : बाप-बेटे के विवाद को सुलटाने 18 हजार की रिश्वत मांगने वाला हवलदार और आरक्षक पकड़ाए
स्कूल में बुजुर्ग महिला से हैवानियत, एक आरोपित गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?