सीजी भास्कर, 22 अगस्त : कोरबा में हाथियों की दहशत (Elephant Terror) एक बार फिर देखने को मिली। कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र के तरईनार गांव में शुक्रवार को एक दंतैल हाथी घुस आया। खाने की तलाश में हाथी ने प्रकाश नायक के घर की दीवार तोड़ दी।
हाथी को घर के पास देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने दूसरे कमरे में भागकर अपनी जान बचाई।घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, गांव के बीच हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें : Elephant Attack Alert : मौत बनकर दौड़ा हाथी, ग्रामीण ने लगाई जान बचाने की दौड़,बाइक को रौंदकर किया तहस-नहस
मंत्री के दौरे के दो दिन बाद घटना : Elephant Terror
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब दो दिन पहले वन मंत्री केदार कश्यप कोरबा पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मानव-हाथी संघर्ष को लेकर चर्चा की थी। मंत्री ने दावा किया था कि ‘गज संकेत ऐप’ समेत नई तकनीकों और नवाचारों से मानव-हाथी संघर्ष में कमी आई है और मौतों की संख्या भी घटी है।
शुक्रवार सुबह मंत्री के जांजगीर रवाना होने के बाद तरईनार गांव में दंतैल के पहुंचने और घर की दीवार तोड़ने की घटना सामने आई। इसके बाद ग्रामीणों के बीच को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : Wild Elephant Terror : दंतैल हाथी का कहर, ट्रकों के सामने अचानक आया तो ड्राइवर छोड़कर भागे

Elephant Terror : दंतैल ने तोड़ी घर की दीवार
गांवों के आसपास लगातार हाथियों की आवाजाही
ग्रामीणों के मुताबिक, पसान क्षेत्र में पिछले कई महीनों से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। हाथियों के झुंड कभी घरों के आसपास पहुंच जाते हैं तो कभी खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ परिवार की सुरक्षा की चिंता भी बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के अचानक बस्ती में पहुंचने के कारण रात के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोग लाठी और टॉर्च लेकर रात में निगरानी करने को मजबूर हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने (Elephant Terror) की स्थिति को गंभीर बना दिया है।
यह भी पढ़ें : Barnawapara Elephant Alert : दंतैल हाथी का आतंक, ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट जारी
वन विभाग कर रहा निगरानी
वन विभाग की हाथी गश्ती टीम इलाके में लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। गांवों में मुनादी कराकर हाथियों की मौजूदगी की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर जा सकें।
वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों से किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब नहीं जाने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें : कोरबा में हाथियों का आतंक: दंतैल ने 4 घर तोड़े, धान खाया; 18 हाथियों का झुंड कटघोरा क्षेत्र में सक्रिय…




