CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोरबा में हाथियों का आतंक: दंतैल ने 4 घर तोड़े, धान खाया; 18 हाथियों का झुंड कटघोरा क्षेत्र में सक्रिय…

कोरबा में हाथियों का आतंक: दंतैल ने 4 घर तोड़े, धान खाया; 18 हाथियों का झुंड कटघोरा क्षेत्र में सक्रिय…

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 अप्रैल |

कोरबा जिले के तीन गांव में एक दंतैल हाथी ने उत्पात मचाया है। मंगलवार को कटघोरा वन मंडल केंदई रेंज के फुलसर, रोदे और कोदवारी गांव में हाथी ने 4 मकानों को तोड़ दिया और घरों में रखा धान भी खा गया।

क्षेत्र में 18 हाथियों का झुंड मौजूद है। झुंड के हाथी शांत हैं, लेकिन एक दंतैल हाथी अलग होकर गांवों में उत्पात मचा रहा है। ग्रामीणों को पूरी रात जागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

लोगों ने भागकर बचाई जान

फुलसर गांव में धनराज सिंह के घर में रात को हाथी ने हमला किया। मिट्टी की दीवार तोड़कर घर में घुस आया। परिवार ने किसी तरह घर में मौजूद एक बीमार महिला को बचाया। हाथी ने वहां से एक बोरी धान खा लिया।

इसके बाद हाथी पोड़ी खुर्द के खड़पड़ी पारा पहुंचा। वहां इतवार साय धनुवार, बुदेश्वरी बाई धनुवार और अमरलाल के मकान तोड़ दिए। तीनों परिवारों ने भागकर अपनी जान बचाई।

हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा

रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को जंगल जाने से रोका जा रहा है। साथ ही हाथियों को न छेड़ने की हिदायत दी जा रही है।

Road Construction : दो महीने में उखड़ी सड़क ने बढ़ाए सवाल, भुगतान के बाद अब ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
भिलाई हथखोज आयरन स्टील प्रोसेसिंग फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत 🛑 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग, जांच में जुटी पुलिस
Villager killed in elephant attack in Raigarh : लकड़ी लेने जंगल गया था, सुबह मिला शव
PM Awas Yojana 2.0 : जमीन चिन्हित करने के निर्देश, पात्र आवासहीन परिवारों को मिलेगा पक्का घर
पूर्व CM भूपेश बघेल को CBI ने बनाया आरोपी, FIR दर्ज,  बनाया आरोपी नंबर 6, इस मामले में हुआ एक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur waterlogging
Bilaspur waterlogging : बारिश बनी आफत, 150 से ज्यादा घरों में घुसा पानी

Bilaspur waterlogging

Mule account racket busted
Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Mule account racket busted

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh : सुरक्षा हटाने पर हाईकोर्ट की दो टूक, विरोध प्रदर्शन को नहीं माना जान का खतरा

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा…

Abhijeet Deepke Ink Attack
Abhijeet Deepke Ink Attack : महिला ने फेंकी स्याही, पुलिस कर रही पूछताछ

Abhijeet Deepke Ink Attack

Supreme Court
Supreme Court : ट्रेनों की भीड़ पर सर्वोच्च अदालत की सख्त टिप्पणी, यात्रियों को लेकर दिया बड़ा सुझाव

देश में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और उससे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?