CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकभवन के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकभवन के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन किया, सरकार के खिलाफ नारे लगाए और लोकभवन की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

बताया गया कि मंगलवार रात कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कार्यकर्ता लोकभवन का घेराव करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें गेट से पहले ही रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए और बारिश के बीच भी विरोध जारी रखा।

यह प्रदर्शन दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस का आरोप है कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नेताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें भी अन्य नेताओं के साथ पुलिस ने बस में बैठाकर वहां से ले जाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनका एक जूता भी पुलिस के पास रह गया।

रायपुर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, परीक्षा संबंधी अनियमितताओं पर संसद में चर्चा कराने और प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग उठाई।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाई जा रही है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि छात्रों से जुड़े मामलों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। वहीं, अन्य नेताओं ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता देर रात तक लोकभवन के बाहर डटे रहे। पुलिस ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी।

Bilaspur News : सिस्टम की लापरवाही ने ली तीन मासूमों की जान, एनीकट पार करते समय नदी में बहे
Raigarh Room Death Case: बंद कमरे में मिली युवक की खून से सनी लाश, हाथ-गला काटने के निशान से इलाके में सनसनी
छत्तीसगढ़ बन रहा Investment का नया Hub, सर्वाधिक निवेश वाले टॉप 10 राज्यों में शामिल
CG के प्रसिद्ध बमलेश्वरी मंदिर के प्रसाद की होगी जांच, तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू विवाद के बाद अब छत्तीसगढ़ के मंदिरों के प्रसाद का भी लिया जाएगा सैंपल
छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: भाजपा ने भूपेश को बताया ‘गजनी’, कांग्रेस ने दिया करारा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?