CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG के प्रसिद्ध बमलेश्वरी मंदिर के प्रसाद की होगी जांच, तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू विवाद के बाद अब छत्तीसगढ़ के मंदिरों के प्रसाद का भी लिया जाएगा सैंपल

CG के प्रसिद्ध बमलेश्वरी मंदिर के प्रसाद की होगी जांच, तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू विवाद के बाद अब छत्तीसगढ़ के मंदिरों के प्रसाद का भी लिया जाएगा सैंपल

By Newsdesk Admin
25/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 25 सितंबर। विश्व प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी की मिलावट की खबरें सामने आने के बाद अब छत्तीसगढ़ के मंदिरों में भी बंटने वाले प्रसाद की जांच की मांग उठने लगी है । इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिलान्तर्गत प्रमुख मंदिरों में शामिल डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर के प्रसाद की जांच होगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से ये जानकारी मिली है. विभाग ने कहा की आने वाले समय में प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में बंटने वाले प्रसाद की भी जांच की जाएगी। आने वाले नवरात्र पर्व को देखते हुए बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट से बात कर वहां बंटने वाले प्रसाद का सेंपल लिया जा रहा है।

राजनांदगांव जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र ध्रुव ने बताया कि धार्मिक स्थलों में प्रसाद को लेकर कई खबरें सामने आ रही है, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा टीम अलर्ट मोड पर है। इसके लिए बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के साथ बात की जा रही है। प्रसाद का सेंपल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। प्रसाद किस खाद्य सामग्री से बनाया जा रहा है, ये देखा जाएगा।

राजनांदगांव के इन मंदिरों के प्रसाद की जांच: खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक बम्लेश्वरी मंदिर के अलावा राजनांदगांव स्थित मां पाताल भैरवी मंदिर, श्रृंगारपुर स्थित बालाजी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों से प्रसाद का सैंपल लिया जाएगा. इसके लिए सभी मंदिर ट्रस्ट से बात चल रही है. आने वाले समय में प्रसाद की जांच की जाएगी।

आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में भक्तों को दिए जाने वाले लड्डू में कथित तौर पर मिलावटी घी के इस्तेमाल का आरोप लगा है। तिरुपति लड्डू में मिलावट के बाद देशभर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इन आरोपों के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने घी सप्लायर को नोटिस जारी किया है। सोमवार को तिरुपति में शुद्धिकरण के लिए महा शांति होम किया गया।

इंटरवल में सर ने मेरे साथ…, छात्रा से अश्लील हरकत, रोते-रोते सुनाई आपबीती
SI के बर्थ डे पर थाना बना क्लब, जमकर हुआ नाच-गाना; वीडियो वायरल
Korba Murder Mystery Solved : डेढ़ साल पुराने ‘अंधेकत्ल’ का पर्दाफाश, प्रेमी ही निकला कातिल, जंगल में गला घोंटकर की थी प्रेमिका की हत्या
CG Play School : छत्तीसगढ़ में पहली बार प्ले स्कूलों के लिए नियम तय, 3 साल से कम उम्र के बच्चों का दाखिला बंद
अवैध संबंध का शक था हावी, यू ट्यूब पर सीखा रिमोट बम बनाना और भिलाई कोहका में प्लांट कर उड़ा दी डस्टर कार, ब्लास्ट का दूर तक गूंजा धमाका, दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा आरोपी, MLA ने पुलिस को सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit : धीमी रफ्तार से बढ़ी चिंता, प्रदेश में सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit

Coaching Institute Safety Violations : सुरक्षा खामियां उजागर, कई जगह क्षमता से अधिक छात्र मिले

Coaching Institute Safety Violations

E-Challan Cyber Fraud Alert : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट

E-Challan Cyber Fraud Alert

Bilaspur Fertilizer Stock Seized : बिना प्राधिकार पत्र खाद बिक्री पर कार्रवाई, 120 क्विंटल खाद का स्टॉक सील

Bilaspur Fertilizer Stock Seized

Telegram Ban Triggers : VPN डाउनलोड्स में रिकॉर्ड उछाल, एक दिन में 9.19 लाख इंस्टॉल

Telegram Ban Triggers 

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?