CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्नी मायके गई, इधर घर में मिली युवक की लाश; पुलिस ने जताई स्वाभाविक मौत की आशंका..

पत्नी मायके गई, इधर घर में मिली युवक की लाश; पुलिस ने जताई स्वाभाविक मौत की आशंका..

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 मई |

दुर्ग जिले के उतई थाना अंतर्गत डूमरडीह गांव में घर के अंदर युवक की नग्न हालत में लाश मिली है। सूचना मिलते ही उतई पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि उन्हें सोमवार को सूचना मिली थी कि डूमरडीह गांव में एक बंद मकान के अंदर से बदबू आ रही है। पुलिस की टीम वहां पहुंची। जब तरवाजा खोलकर कर देखा गया तो वहां लगभग तीन दिन पुरानी लाश पड़ी हुई थी। पहचान करने पर मृतक की पहचान मुख्तार सिंह सतनामी (45 साल) के रूप में हुई है।

लोगों ने बताया कि जिस मकान में लाश मिली है वो मुख्तार का मकान था। वो यहां अपनी पत्नी शांति (35 साल) और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर तीन दिन पहले अपने मायके गई है। पुलिस ने पत्नी को सूचना देकर घर बुला लिया है। उसने बताया कि जब वो गई थी तो मुख्तार सिंह सही था।

पत्नी ने बताया कि मुख्तार को सुगर और बीपी की शिकायत थी। वो बीमार भी रहता था। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि वो रात में अकेले घर के अंदर रहा होगा और अटैक आने पर उसे समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी मौत हुई है।

लोगों ने बॉडी फ्लूड को बताया खून

जब पुलिस ने ताला तोड़कर मकान के अंदर देखा तो लाश तीन दिन पुरानी होने से सड़ने लगी थी। उसके शरीर से बॉडी फ्लूड बह रहा था। लोगों ने उसे देखकर कहा कि मुख्तार सिंह की हत्या हुई है और घटना स्थल में खून पड़ा हुआ है। बाद में फोरेंसिक की टीम ने भी जांच कर जमीन पर बहे खूननुमा चीज को बॉडी फ्लूड बताया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मुख्तार की लाश उसके घर के अंदर नग्न हालत में कैसे मिली इसकी जांच पुलिस कर रही है। लोगों का कहना है कि अगर उसे अटैक आया होता और नार्मल मौत होती तो वो नग्न हालत में कैसे मिलता। पुलिस का कहना है कि पीएम के लिए शव भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का स्पष्ट कारण पता चल जाएगा।

Raipur Water Connection Regularization : 20 हजार से ज्यादा शुल्क पर कांग्रेस का हमला, शुल्क कम करने की मांग
Chhattisgarh Tomato Farming : छत्तीसगढ़ की टमाटर ‘महाराष्ट्र की रसोई’ तक पहुंची, महिलाओं ने खेती से रचा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
ABVV के पांच कॉलेजों पर ब्लैकलिस्ट की तलवार, AISHE Data Upload में लापरवाही पर सख्त रुख
Bhilai Bike Theft News : भिलाई में ओवरब्रिज के नीचे खड़ी आरक्षक की बाईक ले उड़े चोर
Chhattisgarh Cold Wave: प्रदेश में सर्दी का कहर, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी, तापमान में और गिरावट के संकेत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?