CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तेरे पिता और भाई मर जाएंगे, नहीं तो…महिला के दिमाग पर किया ‘जादू’ और ले लिए 40 लाख रुपये

तेरे पिता और भाई मर जाएंगे, नहीं तो…महिला के दिमाग पर किया ‘जादू’ और ले लिए 40 लाख रुपये

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला से करीब 40 लाख रुपये की ठगी की गई है। मध्य प्रदेश के भोपाल से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Contents
  • गहने और जरूरी दस्तावेज बरामद
  • गुजरात से पकड़ा गया एक आरोपी

भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने खुद को एक प्रभावशाली तांत्रिक बताकर महिला को यह यकीन दिलाया कि उसके परिवार पर भारी संकट मंडरा रहा है।

अंकित ने कहा कि अगर विशेष पूजा और झाड़-फूंक नहीं कराई गई तो उसके माता-पिता और भाई की मौत हो सकती है। महिला के डर और भ्रम का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से लगभग 20 लाख रुपये नकद और 20 लाख के सोने-चांदी के गहने ठग ले लिए।

गहने और जरूरी दस्तावेज बरामद

क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी अंकित सिंह को अशोका गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि उसने यह गहने अपने मकान मालिक सनी अवस्थी की मदद से IDFC फर्स्ट बैंक और IIFL गोल्ड लोन में गिरवी रख दिए थे।

पुलिस ने दोनों बैंकों से गहने और संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। सनी अवस्थी को भी इस षड्यंत्र में मदद करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस को सनी के घर से भी कुछ गहने और जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं।

गुजरात से पकड़ा गया एक आरोपी

इस मामले में एक और आरोपी, अंकित सिंह के मामा मोहित सिंह को पुलिस ने गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में मोहित ने कबूल किया है कि अंकित ने उसे 5.40 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके अलावा अलग-अलग तारीखों में 3.60 लाख रुपये फोन पे के जरिए मोहित के खाते में भेजे गए थे।

अंकित सिंह के बयान के मुताबिक, उसका भाई आसू सिंह और रूम पार्टनर लक्की पांडे कुछ नकदी और गहनों के साथ फरार हैं। भोपाल क्राइम ब्रांच की टीमें दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
मशहूर फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की हो सकती है गिरफ्तारी….❓ घर पर पुलिस टीम ने दी दस्तक, जानिए क्या है पूरा मामला..
Diwali Chhath duty: दिवाली-छठ के दौरान 13 दिन तक सभी रहेंगे ऑन ड्यूटी…
फिक्स रूट से नहीं गए, दूसरी ओर ले जाने लगे ताजिए का जुलूस और तोड़ दी बैरिकेडिंग… पुलिस ने भांजी लाठियां
Compensation Fraud Chhattisgarh : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
पंखा, कूलर से लेकर पलंग तक सब कर गए साफ, BJP विधायक के घर में चोरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

दुनियाभर में Microsoft की सर्विस ठप, 12 घंटे बाद भी बहाली का इंतजार

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की कई जरूरी ऑनलाइन सेवाएं…

Youth Body Found in Cremation Ground
Youth Body Found in Cremation Ground : श्मशान घाट में मिला युवक का शव, पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Youth Body Found in Cremation Ground : पुलिस…

Paddy Procurement Monitoring Demand
Paddy Procurement Monitoring Demand : धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर दो संगठनों ने उठाए सवाल, निगरानी समिति बनाने की मांग

Paddy Procurement Monitoring Demand : संगठन ने प्रशासन…

Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज
Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल…

Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप
Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप

बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?