CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wild Elephant Terror : दंतैल हाथी का कहर, ट्रकों के सामने अचानक आया तो ड्राइवर छोड़कर भागे

Wild Elephant Terror : दंतैल हाथी का कहर, ट्रकों के सामने अचानक आया तो ड्राइवर छोड़कर भागे

By Newsdesk Admin
08/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार सुबह (Wild Elephant Terror) दंतैल हाथी के आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह करीब 8 बजे दल्लीराजहरा-महामाया रोड पर अचानक हाथी ट्रकों के सामने आ गया। खतरे को देखते ही ड्राइवर गाड़ियां सड़क पर ही छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों में भी दहशत फैल गई।

वन विभाग ने बताया कि यह हाथी मानपुर-मोहला जिले से होते हुए बालोद की सीमा में दाखिल हुआ है। यह दंतैल हाथी उम्र में युवा है और पहले दिखे झुंड के हाथियों (Wild Elephant Terror)से आकार में छोटा है। विभाग का अनुमान है कि यह पहली बार बालोद जिले में देखा गया है।

गोटुलमुंडा बैरियर क्रॉस कर पहुंचा चिखली क्षेत्र
वन विभाग के एसडीओ सिन्हा ने कहा कि हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुबह इसे बोड्डी डैम के पास देखा गया था, जिसके बाद यह जंगल और सड़कों से होते हुए चिखली क्षेत्र में पहुंच गया। अधिकारियों का मानना है कि यहां से यह आगे बालोद से धमतरी की ओर बढ़ सकता है।

20 गांवों में अलर्ट, मुनादी शुरू
ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मलकुंवर, आड़ेझर, हिड़कापार, जमरूआ, साल्हे, टेकाधोड़ा, हाथीगोर्रा, खल्लारी, अड़जाल, पुतरवाही, दारूटोला, सिंघनवाही, अरमुरकसा, खम्हारटोला, घोटिया सर्किल, पटेली और मंगलतराई सर्किल सहित 20 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग की टीम ने मुनादी कर ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

(Wild Elephant Terror) ग्रामीणों से अपील
वन विभाग ने लोगों से कहा है कि वे जंगलों की ओर न जाएं और रात में जंगल रास्तों से यात्रा से बचें। यदि कहीं हाथी दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी वन कर्मचारी या अधिकारी को सूचना दें। विभाग ने साफ किया है कि सुरक्षा के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं।

Dak Adalat Raipur March 2026 : डाक सेवाओं की शिकायतें अब सीधे अधिकारियों के सामने, 18 मार्च को रायपुर में आयोजित होगी ‘डाक अदालत’
Diwali Bonus Chhattisgarh : दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार देगी अग्रिम वेतन
Chhattisgarh Ex-Servicemen Conclave: रायपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय मंथन
Dhamtari Murder Case : तीन दोस्तों ने अपने ही साथी को पुल के नीचे फेंककर मार डाला..
छत्तीसगढ़ में काम कर रही हिंडालको पर लगा छलावे का आरोप, पीड़ितों बेरोजगारों ने SDM को सुनाया दर्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Navagaon Antim Sanskar Vivad : मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद, साहू समाज ने बुलाई बैठक
Navagaon Antim Sanskar Vivad : मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद, साहू समाज ने बुलाई बैठक

महिला की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को…

सक्ती में कल शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 122 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, 2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज…

Korba King Cobra Rescue : रिसार्ट के बिजली बोर्ड में कुंडली मारकर बैठा था 8 फीट का किंग कोबरा
Korba King Cobra Rescue : रिसार्ट के बिजली बोर्ड में कुंडली मारकर बैठा था 8 फीट का किंग कोबरा

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : रिसॉर्ट के बिजली…

Child Burning Death Case
Child Burning Death Case : बिलासपुर में 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में डाला, मौत

Child Burning Death Case :बच्ची की मौत के…

Korba Wife Murder Case
Korba Wife Murder Case : घर बनाने को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने सीमेंट के डंबल से सिर पर किया हमला

Korba Wife Murder Case : पुलिस ने रमेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?