CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Baby Elephant Death : दलदल में समा गई मासूम जान, मृत शावक को उठाने की कोशिश करती रही हथिनी

Baby Elephant Death : दलदल में समा गई मासूम जान, मृत शावक को उठाने की कोशिश करती रही हथिनी

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share
Baby Elephant Death
Baby Elephant Death

सीजी भास्कर, 25 मई : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इंसान और जंगल के रिश्ते को झकझोर देने वाली एक बेहद भावुक घटना (Baby Elephant Death) सामने आई है। तालाब के दलदल में फंसने से एक बेबी एलीफेंट की मौत हो गई। घटना के बाद उसकी मां घंटों तक अपने मृत शावक को सूंड और पैरों की मदद से उठाने की कोशिश करती रही। इस दर्दनाक दृश्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला छाल वन परिक्षेत्र का है।

Contents
  • पूरी रात तालाब किनारे गूंजती रही चिंघाड़
  • 17 दिनों में तीन शावकों की मौत से बढ़ी चिंता
  • वन विभाग ने शुरू की जांच

जानकारी के मुताबिक छाल रेंज के एडू परिसर में 52 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। शनिवार रात हाथियों का झुंड आमागुड़ा पुसल्दा तालाब के पास पहुंचा था। माना जा रहा है कि हाथी पानी पीने और नहाने के लिए तालाब में उतरे थे तभी एक छोटा शावक दलदल में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका।

पूरी रात तालाब किनारे गूंजती रही चिंघाड़

दलदल में फंसे रहने के कारण शावक (Baby Elephant Death) की मौत हो गई। इसके बाद हाथियों का पूरा झुंड रातभर तालाब के आसपास डटा रहा। जंगल में लगातार हाथियों की चिंघाड़ गूंजती रही जिससे आसपास के ग्रामीण भी सहम गए।

सुबह ग्रामीणों और हाथी ट्रैकर्स को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। घटना के दौरान एक मादा हाथी अपने मृत बच्चे को सूंड और पैरों से उठाने की कोशिश करती रही। वह बार बार उसे खड़ा करने की कोशिश कर रही थी मानो उसे अब भी उम्मीद हो कि उसका बच्चा उठ जाएगा। दूर खड़े ग्रामीणों ने इस पूरे दृश्य का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ देर बाद हाथियों का झुंड धीरे धीरे जंगल की ओर लौट गया लेकिन तालाब किनारे का वह दृश्य लोगों को भावुक कर गया।

17 दिनों में तीन शावकों की मौत से बढ़ी चिंता

धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में पिछले 17 दिनों के भीतर तीन हाथी शावकों की मौत हो चुकी है। 8 मई को सिंघीझाप क्षेत्र स्थित घोघरा डैम में डूबने से 6 महीने के एक शावक की मौत हुई थी।

इसके बाद 11 मई को तरकेला गांव के केराझरिया जंगल स्थित डैम में दलदल में फंसने से दूसरे शावक की जान चली गई। अब 24 मई को आमागुड़ा पुसल्दा तालाब में तीसरे शावक का शव मिलने से वन विभाग की चिंता और बढ़ गई है।

वन विभाग ने शुरू की जांच

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत शावक (Baby Elephant Death) को दलदल से बाहर निकाला और आगे की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों के झुंड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

 

Seed Blackmarketing : धान बीज की बिक्री पर अचानक लगी रोक, निरीक्षण में सामने आईं कई अनियमितताएं
भीषण गर्मी में राहत: रायपुर में राशन दुकानों का समय बदला, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज
दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने के शक में पत्नी की पिटाई, पति के खिलाफ FIR दर्ज
Chhattisgarh Cooperative Scam: दो समिति प्रबंधक सहित चार कर्मचारी निलंबित
Amit Baghel FIR : अमित बघेल के खिलाफ बेंगलुरु में केस दर्ज, देशभर में 12वीं FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक हुए नाराज
Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक रिकेश सेन नाराज़, बोले- बिना सूचना बरसात में कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, देखिए VIDEO

भिलाई के सुपेला रावणभाठा में 40 से अधिक…

Chhattisgarh guest lecturers protest
Chhattisgarh guest lecturers protest : ‘हरियाणा-MP में सुविधाएं, CG में क्यों नहीं?’ अतिथि व्याख्याताओं का सवाल

Chhattisgarh guest lecturers protest

Mahasamund school protest
Mahasamund school protest : स्कूल में ताला, छठे दिन भी हड़ताल पर बच्चे

Mahasamund school protest

Jagdalpur hospital negligence
Jagdalpur hospital negligence : बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में बदहाल व्यवस्था

Jagdalpur hospital negligence

Mahasamund Gambling Raid
Mahasamund Gambling Raid : जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

Mahasamund Gambling Raid

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?