CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mount Everest Success : माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अमिता श्रीवास पूरे छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

Mount Everest Success : माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अमिता श्रीवास पूरे छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

By Newsdesk Admin
16/07/2026
Share
Mount Everest Success
Mount Everest Success

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ की बेटी और जांजगीर-चांपा जिले की पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest Success) पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर बधाई दी और कहा कि अमिता ने अपने साहस, संघर्ष और दृढ़ संकल्प से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता को प्रदेश के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Contents
  • मुख्यमंत्री ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई
  • साहस और संकल्प की मिसाल बनीं अमिता
  • युवाओं और बेटियों को मिलेगा नया हौसला
  • 22 मई को रचा था इतिहास

मुख्यमंत्री ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई

राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान विधायक गोमती साय भी उपस्थित रहीं।

साहस और संकल्प की मिसाल बनीं अमिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमिता श्रीवास ने अपने साहस, अनुशासन, अदम्य इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के बल पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर भारत का तिरंगा लहराकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

युवाओं और बेटियों को मिलेगा नया हौसला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास हो तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं रहती। अमिता श्रीवास की सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

22 मई को रचा था इतिहास

उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली अमिता श्रीवास ने 22 मई 2026 को समुद्र तल से 8,848.86 मीटर ऊंची विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया था। उनकी इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है और प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का नया अध्याय लिखा है।

Fake Medicine Raid Raipur FDA: कारोबारी के घर से 50 लाख की दवाइयों का जखीरा, बेटे के मोबाइल ने खोला पूरा खेल
BJP Council Seat Clash: कुर्सी को लेकर भाजपा नेताओं में विवाद, MIC मेंबर ने उठाया सवाल
Teachers’ Day Celebration : शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है : राज्यपाल रमेन डेका
Sarguja Collector Order : 45 डिग्री गर्मी में कलेक्टर ने दोपहर 12 से 3 बजे तक इस काम पर लगाया प्रतिबंध
दर्दनाक खबर : फार्मेसी छात्रा का मिनी ट्रक में फंसकर पैर घुटने से हुआ अलग, दूर फेंका गई युवती, सहेली के साथ कालेज से लौटने के दौरान हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?