CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑपरेशन में लापरवाही: महिला के पेट में रह गया मेडिकल टूल, अस्पताल पर ₹12 लाख का जुर्माना…

ऑपरेशन में लापरवाही: महिला के पेट में रह गया मेडिकल टूल, अस्पताल पर ₹12 लाख का जुर्माना…

By Newsdesk Admin
24/07/2025
Share

गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश: एक महिला की मौत के मामले में लापरवाही का ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसने डॉक्टरों पर से भरोसे को हिला कर रख दिया है। घटना वर्ष 2017 की है, लेकिन फैसला अब आया है — उपभोक्ता फोरम ने अस्पताल प्रबंधन को दोषी ठहराते हुए पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपये मुआवज़ा देने का आदेश दिया है।

Contents
  • क्या हुआ था मामला?
  • इलाज के दौरान मौत
  • उपभोक्ता फोरम ने माना अस्पताल को जिम्मेदार
  • डॉक्टर पर FIR, अस्पताल को 2 महीने में भरपाई का आदेश

क्या हुआ था मामला?

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर इलाके में स्थित कादरी अस्पताल में 27 मार्च 2017 को एक गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे दूसरे अस्पताल शम्मे हुसैनी हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों को महिला के पेट के अंदर एक खून सोखने वाला माप (गॉज) मिला — जो ऑपरेशन के समय गलती से अंदर ही छोड़ दिया गया था।

इलाज के दौरान मौत

हालांकि शम्मे हुसैनी अस्पताल के डॉक्टरों ने उस मेडिकल गॉज को निकाल दिया, लेकिन तब तक संक्रमण गंभीर हो चुका था। महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई।

उपभोक्ता फोरम ने माना अस्पताल को जिम्मेदार

महिला के पति राम आशीष ने इस मामले की शिकायत जिला उपभोक्ता फोरम में की थी। फोरम के अध्यक्ष सुजीत श्रीवास्तव ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तमाम साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाया कि महिला की मौत मेडिकल लापरवाही की वजह से हुई।

डॉक्टर पर FIR, अस्पताल को 2 महीने में भरपाई का आदेश

जांच के बाद डॉक्टर मनोज सिंह के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई। फोरम ने आदेश दिया कि अस्पताल प्रबंधन पीड़ित परिवार को दो महीने के भीतर ₹12 लाख रुपये बतौर क्षतिपूर्ति अदा करे।

युद्ध के दौरान ब्लैकआउट क्या होता है…? गाड़ियों की लाइट पर काले रंग से लेकर घर की बत्ती तक लागू होते हैं ये नियम
धर्म बदला पर नहीं हटा अछूत होने का टैग… SC में हलफनामा, जांच से आयोग का इंकार
मुस्लिम बाहुल्य इस जिले में जवानों की सलामती के लिए दुआ, भारत की कार्रवाई का किया खुला समर्थन
खास खबर 🟣 नहीं जमा हुए 7581 करोड़ रुपये के 2000 के गुलाबी नोट 🟢 RBI ने बताया अपडेट 🔵 कहां दबाए गए हैं…..❓
Love Marriage ❣️कृषि वैज्ञानिक बहू आई घर, सब ठीक रहा लेकिन 20 दिनों के भीतर एक एक कर परिवार के 5 लोगों की हो गई मौत, अनहोनी मान रहे थे लोग, कड़ी पूछताछ बाद बहू ने खोला हत्या का “राज”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?