CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान: जूते की माला पहनाने से खैरागढ़ में भारी आक्रोश!

पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान: जूते की माला पहनाने से खैरागढ़ में भारी आक्रोश!

By Newsdesk Admin
06/06/2025
Share

सीजी भास्कर 6 जून खैरागढ़ : जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अवेली में गुरुवार सुबह ऐसा दृश्य सामने आया जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। गांव के मुख्य अटल चौक पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जूतों की माला पहना दी। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

सुबह जब ग्रामीण रोजमर्रा की तरह चौक से गुजर रहे थे, तो प्रतिमा की यह हालत देख सन्न रह गए। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम कोतवाल की मदद से प्रतिमा से जूतों की माला हटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के अनुसार, अटल चौक के पास बुधवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसका समापन रात करीब 2 बजे हुआ। सभी लोग अपने घर लौट गए थे। लेकिन तड़के 4 बजे के करीब चौक की सारी लाइटें बंद हो गईं। बिजली विभाग का कहना है कि उन्होंने सप्लाई बंद नहीं की थी। इससे संदेह गहराता है कि अंधेरे का फायदा उठाकर यह कृत्य जानबूझकर किया गया।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने घटना को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

गांव में तनाव, पुलिस जुटी जांच मेंघटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है। ग्रामीण इस बात से बेहद आहत हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेता की प्रतिमा का भी कुछ शरारती तत्वों ने अपमान किया। सभी की एक ही मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सख्त सजा दी जाए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है

मैं मरने जा रही हूं’, Video कॉल कर बॉयफ्रेंड से कही ये बात, फिर एम्स की नर्सिंग ऑफिसर ने लगा ली फांसी
रायसेन में बड़ा हादसा, दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे दूल्हे की कार पलटी; 6 की मौत..
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने लगाया घर की जासूसी का आरोप, भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना..
Chhattisgarh DMF Scam Investigation 2025: पूर्व कलेक्टर जांच के घेरे में, 575 करोड़ के घोटाले में खुल रही परतें
CM Helpline 1076 : मुख्यमंत्री ने स्वयं सुनी नागरिक की शिकायत, त्वरित समाधान का दिया भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Hunting Death Case
GPM Hunting Death Case : शिकार के दौरान युवक की मौत, सबूत मिटाने की कोशिश; 12 गिरफ्तार

GPM Hunting Death Case

Balod Cyber Crime
Balod Cyber Crime : ब्रेकअप के बाद युवती का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट

Balod Cyber Crime

Vikram 1
Vikram 1 : देश के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ को ऑर्बिट में पहुँचाने वाली टीम में शामिल रहे भिलाई के अजिंक्य ने बढ़ाया मान, बधाइयों का तांता

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में लिखे गए एक…

Balrampur Murder Case
Balrampur Murder Case : शिक्षक की बेरहमी से हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में लगाई आग

Balrampur Murder Case

Mungeli Meeting
Mungeli Meeting : योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को मिली सख्त हिदायत, लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर दिया जोर

परिसर में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?