CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Petrol Diesel Price : इंटरनेशनल मार्केट में तो सस्ता हो रहा पेट्रोल-डीजल…फिर मोदी सरकार ने क्यों बढ़ा दिए दाम!

Petrol Diesel Price : इंटरनेशनल मार्केट में तो सस्ता हो रहा पेट्रोल-डीजल…फिर मोदी सरकार ने क्यों बढ़ा दिए दाम!

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share
Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल। मोदी सरकार ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price ) बढ़ाने का ऐलान कर दिया. केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल-डीजल पर नई दरें रात 12 बजे से लागू होंगी. सबसे बड़ी बात कि ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें तीन साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं.

पिछले हफ्ते की बात करें तो क्रूड ऑयल की कीमत 62 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई, जो अगस्त 2021 के बाद की सबसे कम दर है. इस गिरावट की वजह है वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका और तेल की मांग में कमी. सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 63.23 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि अमेरिका का Nymex क्रूड 10 फीसदी गिरकर 62 डॉलर पर पहुंच गया.

साथ ही, सऊदी अरब ने एशिया के लिए अपनी प्रमुख ग्रेड ‘अरब लाइट’ की कीमत लगातार दूसरे महीने घटा दी है. OPEC+ देशों ने भी इस महीने से उत्पादन कटौती में ढील दी है, जिससे बाजार में आपूर्ति बढ़ सकती है.

देश में उठ रहे सवाल (Petrol Diesel Price )

एक तरफ भारत सरकार ने तेल की कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं दूसरी ओर देश में सवाल उठने लगे हैं कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता हो गया है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें भारत में क्यों नहीं घट रही हैं.

बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी सरकार से पूछा था कि क्या ‘डायनामिक प्राइसिंग’ सिर्फ तब लागू होती है जब कीमतें बढ़ती हैं? आम जनता भी उम्मीद कर रही है कि अब पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इसके उलट पेट्रोल-डीजल के दाम और ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं.

पैसा कमा रही हैं तेल कंपनियां (Petrol Diesel Price )

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर भारत की तेल कंपनियों पर भी पड़ रहा है. इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है.

क्योंकि उनकी ऑटो फ्यूल मार्केटिंग मार्जिन 13 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जो सामान्यतः 3.5 से 6.2 रुपये प्रति लीटर के बीच होती है. लेकिन अगर सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा देती है या खुदरा कीमतें घटाती है, तो इन कंपनियों का मुनाफा प्रभावित हो सकता है.

इन कंपनियों के लिए नुकसानदायक (Petrol Diesel Price )

ONGC और ऑयल इंडिया जैसी कंपनियों के लिए यह गिरावट नुकसानदायक हो सकती है. JM फाइनेंशियल के मुताबिक, हर 1 डॉलर की गिरावट से इन कंपनियों की प्रति शेयर आय (EPS) में 1.5-2 फीसदी की कमी आ सकती है.

साथ ही, अगर तेल की कीमत 70 डॉलर से नीचे बनी रहती है, तो अमेरिकी शेल ऑयल कंपनियों का निवेश भी प्रभावित होगा क्योंकि उनका ब्रेक-ईवन प्राइस 60-65 डॉलर प्रति बैरल होता है. वहीं सऊदी अरब को भी घाटा हो सकता है, क्योंकि उनका बजट 85 डॉलर प्रति बैरल की दर से संतुलित होता है.

Bhilai Woman Dead Body: भिलाई में बोरे के अंदर मिली अज्ञात महिला की लाश, दुर्गंध से खुला राज
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल
Jagdalpur road accident : ट्रैक्टर-बाइक की भीषण टक्कर, युवक की मौत
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत
CCPL Season 3 Semi Finals : फाइनल की दौड़ में चारों टीमों की टक्कर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?