CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ दौरे पर आज PM मोदी: बिलासपुर में जनसभा, बोले- प्रगति को मिलेगा बड़ा बूस्ट, जुट सकती है 2 लाख की भीड़…

छत्तीसगढ़ दौरे पर आज PM मोदी: बिलासपुर में जनसभा, बोले- प्रगति को मिलेगा बड़ा बूस्ट, जुट सकती है 2 लाख की भीड़…

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। PM नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। करीब 3 बजे वे बिलासपुर आएंगे। पहले उनका कार्यक्रम रायपुर से बिलासपुर जाने का था, लेकिन इसमें बदलाव की खबर है। अब PM सीधे बिलासपुर जाएंगे। सोशल मीडिया पर मोदी ने पोस्ट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ की प्रगति को बिग बूस्ट मिलेगा।

यहां प्रधानमंत्री 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 540KM की पेट्रोल-डीजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट भी लॉन्च करेंगे।

2 लाख लोगों की भीड़ जुटने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर के मोहभट्‌टा ग्राउंट में सभा करेंगे। प्रदेश की सरकार और जिला प्रशासन यहां 2 लाख लोगों के हिसाब से तैयारी कर चुका है। पूरे प्रदेश से भाजपा के नेताओं को यहां लोगों को लाने का जिम्मा भी दिया गया है। कार्यक्रम में भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 100 एकड़ में पार्किंग का इंतजाम किया गया है।

CM साय का जय जोहार PM के आगमन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ से आत्मीय लगाव है। यहां के लोगों की मेहनत, संस्कृति और परंपराओं को उन्होंने हमेशा सम्मान दिया है। माता कौशल्या की पुण्य भूमि, भांचा राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन!

55 एकड़ में लोगों के बैठने का बंदोबस्त बिलासपुर में PM की सभा से पहले प्रदेश डिप्टी CM अरुण साव ने आयोजन को लेकर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया हिंदू नव वर्ष के पहले दिन प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, यह ऐतिहासिक है। अनुमान है लगभग 2 लाख लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोहभट्टा मैदान में 55 एकड़ क्षेत्र में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है । जिसमें 4.50 लाख स्क्वायर फीट में पांच डोम तैयार किए गए हैं जिसे 75 सेक्टर में बांटा गया है ।

हितग्राहियों की सुविधा के लिए पूरे इंतजाम- साव

साव ने बताया कि जनसभा में पहुंचने वाले हितग्राहियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं , ताकि उन्हें कोई समस्या ना हो। आपातकालीन स्थिति के लिए दवाई, जलपान, सुलभ समेत सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम स्थल पर सभी सेक्टर पार्किंग और अन्य स्थानों में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 50 एलईडी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में सभी बड़ी संख्या में हितग्राहियों की उपस्थिति को देखते हुए 100 एकड़ क्षेत्र में 9 अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

3 हजार जवान सुरक्षा में लगे सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिलासपुर सहित प्रदेश भर से करीब 3 हजार जवान सभास्थल पहुंचे। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के अफसर भी बिलासपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में देर शाम से लेकर रात तक जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों की बैठक ली।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को बगैर जांच के सभास्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभास्थल पर 1500 मेटल डिटेक्टर गेट लगाए जाएंगे। लोगों को 3 घंटे पहले ही पहुंचना होगा।

 नक्सली सुकालू राम ने किया सरेंडर:19 साल से संगठन में सक्रिय था; माओवादी विचारधारा से निराश होकर छोड़ा साथ
Job Fair 2026 : छत्तीसगढ़ में 877 पदों पर भर्ती का मौका, रोजगार मेले का आयोजन
IAS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 13 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी आदेश सूची…
Government Skill Training : राजेश कुमार पटेल ने बदली तक़दीर, शासन के सहयोग से दिव्यांगता को बनाया आत्मनिर्भरता की ताकत
Balod Dead Body Mystery : जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप! पहचान नहीं, मौत का राज गहराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?