सीजी भास्कर, 28 सितम्बर। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में कंपनी के बैंक खाते से करीब 28.16 लाख रुपए के कथित अनधिकृत ट्रांसफर का मामला सामने आया है। आरोप होटल में काम करने वाले दो अकाउंटेंट पर लगा है। ऑडिट के दौरान वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी सामने आने के बाद ऑपरेशन मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Hotel Financial Fraud Case)
यह भी पढ़ें : Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार
कंपनी के खाते से निजी खातों में रकम ट्रांसफर करने का आरोप : Hotel Financial Fraud Case
शिकायत के मुताबिक, सीनियर अकाउंटेंट हिमांशु त्रिपाठी और जूनियर अकाउंटेंट नजीप जांगड़े कंपनी के बैंक खाते से भुगतान करने के लिए अधिकृत थे। आरोप है कि इसी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए दोनों ने कंपनी के खाते से अपने और अन्य लोगों से जुड़े बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की।
बताया गया है कि होटल के लेजर में इन लेन-देन को अलग-अलग व्यक्तियों और फर्मों को किए गए भुगतान के तौर पर दर्ज किया गया था। ऑडिट के दौरान इन लेन-देन को लेकर वित्तीय गड़बड़ी सामने आई।

हिमांशु पर 22.34 लाख, नजीप पर 5.81 लाख का आरोप
शिकायत में सीनियर अकाउंटेंट हिमांशु त्रिपाठी पर करीब 22.34 लाख रुपए और जूनियर अकाउंटेंट नजीप जांगड़े पर करीब 5.81 लाख रुपए के कथित अनधिकृत ट्रांसफर का आरोप (Hotel Financial Fraud Case) लगाया गया है।
पुलिस अब संबंधित बैंक खातों और लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई और इन लेन-देन के पीछे क्या वजह थी।
कैश बिलिंग और रिकॉर्ड में छेड़छाड़ का भी आरोप : Hotel Financial Fraud Case
शिकायत में होटल की कैश बिलिंग से प्राप्त रकम को अपने पास रखने और उसे रिकॉर्ड में यूपीआई भुगतान के रूप में दर्ज करने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा कथित वित्तीय गड़बड़ी छिपाने के लिए लेखा रिकॉर्ड, कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर और ई-मेल में बदलाव किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।
तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक ट्रांजेक्शन, अकाउंटिंग रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बरें और भी हैं : Bank Manager Bribery Allegation : विधवा से मृत पति के खाते की रकम निकालने के लिए रिश्वत मांगने का बैंक मैनेजर का वीडियो वायरल


